प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल करना हैः सीपी जोशी आए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को दिया अपना परिचय। मुख्य विचारधारा वाली पार्टी आज देश में है तो वह सिर्फ भाजपा ही है जिसका उद्देश्य गरीब उत्थान के साथ जहां अंधेरा है वहां रोशनी पहुंचाना कार्यकर्ता की पहली प्राथमिकता हैः संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जयपुर। 7 अप्रैल 2023 भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने परिचय बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी ली। सीपी जोशी ने कहा कार्यकर्ताओ को कार्य नियोजन बटवारा कर सिस्टम से कम समय में काम को पूरा करना होगा। हमें 1 महीने का चार्ट बनाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हम आगे से संगठनात्मक सभी कार्यों में माला और साफे का उपयोग नहीं करते हुए सिर्फ पार्टी की टोपी और दुपट्टे का प्रयोग करेंगे। देश के 9 वर्षों का कालखंड संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है, लेकिन उसके विपरीत पिछले 4 वर्षों में राजस्थान बहुत पिछड़ गया है, आज राजस्थान में जनता त्रस्त है किसान त्राहि-त्राहि कर रहे है युवा बेरोजगार है महिलाए स्वंय को असुरक्षित महसूस कर रही है ऐसी भ्रष्ट और नकारा कांगे्रस सरकार को हम सभी कार्यकर्ता उखाड फेंकने का संकल्प लेते है।
सीपी जोशी ने कहा भाजपा को खड़ा करने में कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया एक विधान एक निशान उसे केन्द्र सरकार ने लागू भी किया पहले तिरंगे का कुछ उपद्रवी अपमान किया करते थे लेकिन आज तिरंगे का अपमान तो दूर, संपूर्ण देश का विश्व में मान बड़ा है आज यह जो अंतर देखने को मिल रहा है यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता के दृढ़ संकल्प के कारण है,और भाजपा की सुनीति के चलते परिणाम स्वरूप आज जिस देश ने भारत को गुलाम बनाया था उसे देश को पछाड़ भारत विश्व के टॉप 5 में आकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। प्रदेश महामंत्री संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश स्तरीय,संभाग स्तरीय, जिला पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला ,मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा मन की बात शक्ति केंद्र पर सुनने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है जयपुर शहर के नमो वॉलिंटियर्स के बारे में जानकारी लेते हुए जिलों में मोर्चा के ऐसे अध्यक्षों की सराहना की जिन्होंने संपूर्ण मंडलों तक पहुंच अपने दायित्व का निर्वहन किया है। चंद्रशेखर ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ कहती नहीं हमेशा करती भी है 1980 में जन संघ का भाजपा में विलय हुआ 20 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद सन् 2000 से भाजपा को विजय मिली और 2014 से लगातार सरकार में बनी हुई है यह सिर्फ और सिर्फ पार्टी की सुनीति और कार्यकर्ता को प्रथम मानते हुए देश हित में कार्य करने जैसी योजनाओं के कारण ही यह संभव हो पाया है। मुख्य विचारधारा वाली पार्टी आज देश में है तो वह सिर्फ भाजपा ही है जिसका उद्देश्य गरीब उत्थान के साथ जहां अंधेरा है वहां रोशनी पहुंचाना कार्यकर्ता की पहली प्राथमिकता है आज भारतीय जनता पार्टी की गरीब समर्थन दल की छवि दिन.प्रतिदिन बनती जा रही है और भाजपा का संकल्प भी यही है गरीब कल्याण हमारा संकल्प चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा हमें पार्टी का अभी और विस्तार करना है कई गुणात्मक चीजे इसमें जोड़नी है साथ ही पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर आगे बढ़ाना है आज विश्व में एकमात्र ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो हर महीने देश की जनता से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू होते हैं हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल करना है, मंच संचालन संभाग प्रभारी विधायक मदन दिलावर ने किया साथ ही कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने किया। कार्यक्रम बैठक में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद राज्यवर्धन सिंह, विधायक मदन दिलावर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी साथ ही बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक ,प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी,जिले के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक
(Visited 17 times, 1 visits today)