नेताजी का डर पैसों में विश्वास होना चाहिए। प्रेस वार्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर

Listen to this article

आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक अशोक ने विडियो में कहा कि राजस्थान पुलिस का स्लोगन बदलकर ‘‘नेताजी का डर, पैसों में विश्वास’’ होना चाहिएः- राज्यवर्धन सिंह राठौड
दुष्कर्म जैसे संघीन अपराधों में भी गहलोत सरकार अपना रही तुष्टिकरण की नीति:- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भ्रष्टाचार के कारनामों को छिपाने वाले लोगो को सावन के अंधे की तरह हरा ही हरा दिखता हैः- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ गहलोत के कुशासन पर बन सकती है पूरी की पूरी लाईब्रेरी हर एक विधायक के काले कारनामों पर लिखी जा सकती है लाल डायरीः- राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर, 28 जुलाई 2023। अजमेर के केकडी में डीएसपी ऑफिस के सामने पेट्रोल छिडककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले अशोक गौतम प्रकरण सहित प्रदेश में महिला अपराध, बिगडी कानून व्यवस्था और गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सांसद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक अशोक गौतम द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री रघु शर्मा के जन्मदिन वाले दिन बनाए गए विडियो को दिखाते हुए कहा कि अशोक की मां ने आरोप लगाए हैं कि मेरे बेटे ने आत्मदाह नहीं किया उसे घेरकर मारा गया है। अशोक गौतम माईन्स कारोबारी था, और ं कांग्रेसी नेता रघु शर्मा के सहयोगी का पार्टनर था। जिसने माईन्स व्यापार के लिए पार्टनरशिप में पैसा लगा रखा था, लेकिन पैसों के लेनदेन के मामले में अशोक ने थाने में रघु शर्मा के सहयोगी पर एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें सरकारी दबाव के चलते एफआर लगा दी गई और पीडित अशोक पर लगातार समझौते का दबाव बनाया गया। एक साल बीत जाने के बाद भी जब अशोक के पैसे नहीं लौटाए गए तो उसने कुछ दिन पहले रघु शर्मा के जन्मदिन पर विडियो बनाकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि अशोक गौतम ने आत्मदाह के प्रयास से पहले जो विडियो बनाया उसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि थानों के बाहर पुलिस स्लोगन बदलकर लिखवा दो ‘‘नेताजी का डर, पैसों में विश्वास’’। पीडित की मां ने बताया कि पूर्व मंत्री रघु शर्मा के सहयोगी ने मंत्री के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की है। गहलोत सरकार के जंगलराज ने पुलिस स्लोगन को वाकई बदल दिया। अब से स्लोगन हो गया ‘‘जनता में डर, अपराधियों में विश्वास’’ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, दूसरी तरफ गहलोत सरकार का कानून है, ‘‘अपराधियों का साथ और जनता अनाथ’’।कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के विधायक और मंत्री बिगडी कानून व्यवस्था के जिम्मेदार हैं। गहलोत का कुशासन लाल डायरी तक सीमित नहीं है, अब तो यह पूरी लाईब्रेरी बनाई जा सकती है। कांग्रेस के हर एक विधायक के काले कारनामों पर अलग से एक-एक लाल डायरी लिखी जा सकती है। जिस तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काले कारनामें लाल डायरी में छिपे हैं, वहीं प्रदेश के अंदर पौने पांच सालों में आपराधिक मामलों की पराकाष्ठा रही। मैं प्रदेश की जनता को आगाह करता हूं कि गहलोत सरकार जाती हुई सरकार है। जनता संभलकर रहे यह सरकार लूटेगी, डराएगी, धमकाएगी और प्रताडित करेगी। इनके विधायकों को पता है कि हम वापस सत्ता में नहीं आने वाले। मुख्यमंत्री गहलोत कुर्सी बचाओ में व्यस्त हैं और विधायक बेलगाम होकर अपराधियों को संरक्षण देने में लिप्त हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ है, एैसे में साधारण जनता डर के साये में है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराधियों को संरक्षण ना देकर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए भले वह किसी भी पार्टी का हो। पाली के जैतारण में सोहेल और सलमान नाम के दो लडकों ने 15 वर्ष की लड़की से गैंगरेप किया बेहोशी की हालत में पटक कर फरार हो गए। इस मामले में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने इसे दबाने की कोशिश की। क्या विशेष समुदाय के लिए अलग से कानून होता है। प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, ,बाड़मेर सहित विभिन्न स्थानों पर नाबालिगों से दुष्कर्म हुआ। प्रदेश में इन साढे चार वर्षों में 22 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले बढे हैं। प्रतिदिन 17 महिला उत्पीडन के मामले दर्ज होते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।

(Visited 49 times, 1 visits today)