पाकिस्तान विदेश मंत्री का फूंका पुतला

Listen to this article

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन 17 दिसंबर 2022 जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी के खिलाफ संपूर्ण राजस्थान में जिला स्तर पर पाकिस्तान की विदेश मंत्री के पुतले फूंके गए। इसी के अंतर्गत जयपुर में भी राज महल पैलेस सर्किल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दुनिया में आतंक परोसने वाला देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अमर्यादित टिप्पणी के के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंका गया हम ईट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीमाल ने बताया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन में प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामानंद गुर्जर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सादिक खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Visited 40 times, 1 visits today)