, संगठनात्मक मुद्दे पर की चर्चा- मनोज मुदगल जयपुर दिनांक 28 जून, सिविल लाइन से पीसीसी सदस्य एवं पार्षद मनोज मुदगल ने अपने निवास स्थान सुभाष नगर स्थित ऑफिस पर आज सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त 11 मंडल अध्यक्षों का कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक भाग संख्या पर बूथ लेवल मैनेजमेंट को मजबूत करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प दिलाया। पीसीसी सदस्य मनोज मुदगल ने बताया कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के 207 भागों में प्रत्येक बूथ पर दस-दस कार्यकर्ताओं की नियुक्ति एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत स्लोगन के साथ काम करने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य पिछले साढे 4 वर्षों में हुए हैं। जनता की भावनाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने नई सीवरेज, सड़क, बिजली, पानी, सामुदायिक केंद्र, जनता क्लीनिक, मंदिरों का जीर्णोद्धार सहित सैकड़ों ऐतिहासिक विकास कार्य सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं जिसे अब जनता को घर-घर पहुंचाना है और प्रचार-प्रसार की समस्त जिम्मेदारी कांग्रेस की मजबूत कड़ी मंडल अध्यक्षों को दी गई है। आज पीसीसी सदस्य मनोज मुदगल के साथ सिविल लाइंस एवं बनीपार्क ब्लॉक के समस्त मंडल अध्यक्ष- भीमराज प्रजापति, सुरेश गुर्जर, विष्णु बियानी, दिनेश स्वामी, भगवत सिंह राजावत, मुकेश शर्मा, महेंद्र सिंह हाडा, प्रकाश बागड़ा, रमेश सिंह जोधा, दीनू खान, एवं गजानंद शर्मा उपस्थित रहे।
सिविल लाइंस के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान।
(Visited 56 times, 1 visits today)