पार्षद मनोज मुदगल ने जन सेवा एवं गौ सेवा को समर्पित किया अपना जन्म दिवस7 सितंबर बुधवार, जयपुर नगर निगम हैरिटेज के पार्षद एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मुदगल ने आज अपना जीवन दिवस जनसेवा और गौ सेवा को समर्पित किया।आज प्रातः सबसे पहले सीकर रोड स्थित गौशाला जाकर गौ सेवा की तथा गौ माता को गुड़ और हरा चारा खिलाया इसके पश्चात जयपुर के प्रसिद्ध श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः लगने वाले सुबह लंगर में खुद जनसेवा की तथा भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।आज बहुत बड़ी संख्या में बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लगा रहा शास्त्री नगर स्थित उनके निवास स्थान पर बड़ी संख्या में विकास समितियों के नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता फूल मालाएं एवं ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे।आज उन्हें बधाई देने कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महापौर मुनेश गुर्जर सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष पहुंचे। आज जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीयूष मंगल, शरण बिहारी शर्मा, अनुपम शर्मा, महेश मोदी, सुधांशु ढिल्लो, मानवेंद्र मानपुरा, मो.शादाब, मनोज साहतानी, संदीप शर्मा, विनोद बुनकर, दीपक गुप्ता, लियाकत खान, आलोक पारीक, सोनू गुप्ता मंगल, रामकरण चौधरी रेणु तालुका, रंजना मेंनानी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे।
पार्षद मनोज मुद्गल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
(Visited 78 times, 1 visits today)