जयपुर राजस्थान में निकालेंगे तिरंगा यात्रा सीएम दिल्ली अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को जयपुर में निकालेंगे तिरंगा यात्रा, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कल आम आदमी पार्टी की विशाल तिरंगा यात्रा 13 मार्च को जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सभी के सहयोग की जरूरत: आप राज्यसभा सांसद संदीप पाठक देश और राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए है तिरंगा यात्रा, भारत को अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति से जोड़ना हमारा मकसद: संदीप पाठक जयपुर, 12 मार्च, 2023आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13 मार्च, सोमवार को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजस्थान के दौरे पर होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के जयपुर आ रहे हैं। यह विशाल तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 13 मार्च को दोपहर दो बजे जयपुर के बापू बाजार से शुरू होगी। जयपुर के बापू बाजार से शुरू होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्थान के लोगों से संवाद भी करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि 13 मार्च को जयपुर में हमारे माननीय नेता अरविंद केजरीवाल जी और माननीय भगवंत मान जी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस विशाल तिरंगा यात्रा की शुरूआत बापू बाजार के सांगानेरी गेट से होगी। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने आगे कहा कि आप सभी अपने दोस्तों और जान पहचान के लोगों के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों। देश को और राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए तिरंगा यात्रा एक अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हम देश के हर कोने में एक सकारात्मक राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। देश को हम अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति से जोड़ना चाहते हैं। हम देशभर और राजस्थान में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने की राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं।

(Visited 15 times, 1 visits today)