गणतंत्र दिवस पर गोविंद सिंह डोटासरा अध्यक्ष ने दी बधाई

Listen to this article

जयपुर, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में हमें न सिर्फ अधिकार दिये हैं बल्कि कर्तव्य भी निर्धारित किये हैं। उन्होंने कहा कि हमारे महान् नेताओं ने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और इस देश में आजादी कायम रहे देश का विकास हो, निरंतर प्रगति हो, इसके लिए हमारे महान् नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन संविधान पर और देश की एकता व अखण्डता पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि आज जो लोग केन्द्र की सत्ता में बैठे हैं वह और उनसे जुड़ी संस्थायें हमारे देश की आजादी और संविधान को चुनौती देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे हुए लोग हमारे संविधान को बदलने की उत्सुकता रखते हैं और कोई कोर कसर इस हेतु नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने तथा संविधान लागू करने में कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए देश की आजादी को बचाने के साथ ही संविधान को बचाने की लड़ाई लडऩा भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य और दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा तत्परता के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने तथा संविधान का शासन कायम रखने के लिए कार्य करना चाहिये, क्योंकि आज जिन लोगों की आजादी के आन्दोलन में भूमिका नगण्य थी वे सत्ता में आ गये हैं तथा उनका प्रयास है कि कैसे संविधान को बदला जाये। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी भाजपा जो कि सत्ताधारी दल है, ने संविधान को बदलने की बात कही थी, लेकिन जनता देश में संविधान एवं आजादी का महत्व जानती है और भाजपा को मुॅंह की खानी पड़ी।डोटासरा ने कहा कि संविधान की मजबूती के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश पर में गॉंव-गॉंव, ढाणी-ढाणी घूम कर भाजपा के षड्यंत्र को उजागर करेंगे तथा संविधान के प्रावधानों के तहत् जो लोकतांत्रिक अधिकार हम सभी को मिले हैं उसकी मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी लोग संविधान के तहत् मिले अधिकारों के अन्तर्गत प्रेम और भाईचारे के साथ रहे, देश की एकता बनी रहे और समान रूप से सभी तरक्की करें यही उनकी कामना है।

(Visited 11 times, 1 visits today)