जयपुरिया हॉस्पिटल से अधिशेष 22 चिकित्सकों का स्थानांतरण किए जाने के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।। जयपुरिया चिकित्सालय से अधिशेष 22 चिकित्सकों एवं प्रतिनियुक्ति पर लगाए गये 10 चिकित्सकों का स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने से चिकित्सालय की व्यवस्था चरमरा जाने के विरोध में क्षेत्रीय विधायक कालीचरण सराफ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मालवीय नगर विधानसभा के नागरिकों के द्वारा विशाल धरना दिया गया।
यह धरना जयपुरिया अस्पताल के बाहर मेन गेट पर दिया गया।
इसमें सभी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, सभी भाजपा पदाधिकारी, सभी विकास समितियों के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, सभी मंडल पदाधिकारी, सभी वार्ड अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस सी मोर्चा, एस टी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर धरना प्रदर्शन
(Visited 32 times, 1 visits today)