ईश्वर के चरणों में है सच्ची शांति। रेखा धनकानी
अच्छे विचार सच्चे विचार.. लेखिका रेखा धनकानी .. पौराणिक कहानियों में बताया गया है कि ईश्वर ने मनुष्य के निर्माण के समय सभी चीजें मनुष्य को दे दी.. लेकिन उस समय एक चीज नीचे गिर गई जिसे भगवान ने पैर के नीचे दबा दिया। मनुष्य के जाने के बाद माता लक्ष्मी ने पूछा भगवान आपने अपने चरणों के नीचे क्या छुपाया जो आपने इंसानों को नहीं दिया। तब श्री भगवान ने कहा मैंने अपने पैरों के नीचे शांति छुपाई है इंसान इसके लिए हमेशा तरसता रहेगा वह सभी जगह से नाकाम होगा आखिर में उसे मेरे चरणों में ही प्राप्त होगी शांति।राधे राधे।
(Visited 18 times, 1 visits today)