जयपुर, 27 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री गहलोत गुरुवार को स्व. प्रकाश सिंह बादल की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए तथा पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री गहलोत ने कहा कि स्व. प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के मानस पटल पर सदा अंकित रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 
(Visited 23 times, 1 visits today)