भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Listen to this article

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां व प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने किया प्रेस वार्ता को संबोधित भाजपा किसान मोर्चा की दो दिवसीय सेन्ट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर की बैठक आयोजित होगी अजमेर के किशनगढ़ में जयपुर, 12 सितम्बर, 2022। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां व प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने किसान मोर्चा की दो दिवसीय सेन्ट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर की बैठक को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर तथा भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व भाजपा राजस्थान प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर व कृषि विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न सत्रों को सम्बोधित किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां ने कहा कि, भाजपा किसान मोर्चा की दो दिवसीय सैन्ट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर की बैठक 6 राज्यों में होगी। साथ ही उन्नत व आधुनिक खेती में वर्ष 2014 के बाद देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान हित में किये गये निर्णय से किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए नवाचार तथा अनुसंधान को बढ़ावा दिया गया, जिसके कारण उत्पादन में वृद्धि हुई तथा गुणवतायुक्त कृषि जिन्स प्राप्त होने लगी है तथा कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा कृषि बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करते हुए बजट को 23 हजार करोड़ से 1 लाख 34 हजार करोड़ कर दिया। जिसके कारण कृषि क्षेत्र अभूतपूर्ण विस्तार हुआ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय मध्य-पश्चिम क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग प्रतिभागी राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर नगर हवेली, दमन दीव का दिनांक 14 व 15 सितम्बर, 2022 को सुशांत सिटी किशनगढ़, अजमेर में स्थित होटल रामाड़ा मे होगा। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र कुन्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरी कुमावत, आईटी प्रदेश प्रमुख नमन कालरा, आईटी प्रदेश सह-प्रमुख जितेन्द्र झां सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

(Visited 5 times, 1 visits today)