श्री अमरापुर दरबार में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि।

Listen to this article

गंगाजल से हुआ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे की धुनों पर झूमे श्रद्धालु भंडारे में हजारों भक्तो ने पाई प्रसादी। जयपुर ।आस्था के अटूट केंद्र श्री अमरापुरा स्थान जयपुर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल 5 बजे संतो द्वारा भगवान शिव की विशेष पूजा, अर्चना, आरती की गई !! तत्पश्चात नित्य नियम प्रार्थना संत महापुरुषों का सत्संग प्रवचन हुआ संतो में भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया !, हवन यज्ञ अनुष्ठान हुआ।अष्ट सिद्धि महायोग के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर आक धतूरा की माला एवं बिल्व पत्र, बैर , गाजर, अर्पित किए गए। फिर आरती, की गई! उसके बाद झंडा वंदन आरोहण कियास्वामी मनोहर लाल महाराज, संत मोनू राम महाराज द्वारा भगवान भोलेनाथ के सहस्रनामों का वाचन किया गया। श्री अमरापुर स्थान जयपुर के व्यवस्थापक संत मोनूराम महाराज, संत गुरुदास, संत नवीन आदि संतो द्वारा हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे की मधुर दोनों का उच्चारण किया गया! जिस पर उपस्थित सभी प्रेमीगण मंत्र मुक्त हो झूम उठे। विजेंदर शर्मा पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ अनुष्ठान हुआ संत महात्माओं के द्वारा पूजन के पश्चात उपस्थित हजारों प्रेमियों ने भगवान भोलेनाथ का गंगा जलअभिषेक किया एवं विशाल आम भंडारे में हजारों भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की ।दिनभर मंदिर में स्थित श्री अमरापुरेस्वर महादेव मंदिर में दर्शनों का तांता लगा रहा।

(Visited 16 times, 1 visits today)