रंगीलो सावन महोत्सव में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत

Listen to this article

रंगीलो सावन महोत्सव में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थितिvमहिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत संगम जयपुर, 15 जुलाई 2025 राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “रंगीलो सावन महोत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी रहीं।सावन मास के इस पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“श्रावण मास भारतीय संस्कृति में भक्ति, उत्सव और पर्यावरण चेतना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नारी सृजन शक्ति को सम्मानित करते हैं और सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं।”कार्यक्रम में उन्होंने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।जनसमुदाय से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील भी की।
डबल इंजन की सरकार महिलाओं को दे रही है प्रमुखता,उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा “प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है जो महिलाओं को हर स्तर पर प्रमुखता दे रही है। गाँव-ढाणी तक योजनाओं को पहुँचाने में महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आरक्षण और सहभागिता का अधिकार मिला है।”
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की वाहक हैं, और पर्वों एवं उत्सवों के माध्यम से हमारी आने वाली पीढ़ियों में संस्कार विकसित होते हैं।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्य और सावन की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जैन साध्वियों से भेंट कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया, जिससे कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा भी प्राप्त हुई।रंगीलो सावन महोत्सव” सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि नारी शक्ति, परंपरा और विकास का एक प्रेरणादायक संगम बन गया — जिसमें राजस्थान की रंगीली संस्कृति और समरसता की झलक साफ दिखाई दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी दिनों में तीज महोत्सव के भव्य आयोजन की जानकारी देते हुए महिलाओं को महाआरती में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

(Visited 16 times, 1 visits today)