भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा को ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता भाजपा परिवार में कार्यकर्ता ही पूंजी, सबको एकजुट करने का किया जा रहा है कार्यः- मदन राठौड़ जयपुर, 29 अक्टूबर 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज प्रदेश कार्यालय में डूंगरपुर पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा परिवार की पूंजी इसके कार्यकर्ता है। कहीं कोई कार्यकर्ता अगर किसी कारणवश भाजपा परिवार से अलग हो गया है तो उन सब को परिवार में शामिल कर भाजपा को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा अच्छे वक्ता और भाजपा परिवार की विधारधारा के आधार पर कार्य करने वाले जननेता है। चौरासी प्रवास के दौरान देवेंद्र कटारा से मिलकर पुनः परिवार में शामिल होकर भाजपा को मजबूत करने का आग्रह किया गया तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक देंवेंद्र कटारा ने कहा कि 2018 के बाद कुछ परिस्थितियों के चलते भाजपा परिवार से दूर हो गया था लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सान्निध्य में एक बार फिर पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है। ऐसे में अब भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर डूंगरपुर के साथ उदयपुर संभाग में पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा परिवार के सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।
पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने करी भाजपा की सदस्यता ग्रहण
(Visited 9 times, 1 visits today)