प्रदेश की मजबूती भाजपा से है राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Listen to this article

कर्नल राज्यवर्धन कोटपूतली से भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल की नामांकन सभा में पहुंचे।जनता ने देश की मजबूत और प्रदेश की मजबूर सरकार को देखा, प्रदेश की मजबूती के लिए भाजपा को चुने – कर्नल राज्यवर्धन देश की जनता को दस साल मिली मोदी गारंटी जो कहा वो किया, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से की सिर्फ झांसेबाजी और झूठे वादे – कर्नल राज्यवर्धन झोटवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने आज विधानसभा कोटपूतली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल की नामांकन सभा में पहुंचे और नामांकन करवाया। इसके बाद उन्होंने झोटवाड़ा विधानसभा स्थित प्रधान कार्यालय में महिला मोर्चा के साथ संवाद और विद्युत नगर में जन संवाद किया।इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने और भाजपा को मजबूत करने की अपील की। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कार्यकर्ताओं और आमजन के अमडे हुजूम और जोश को देखकर स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा जनता ने देश में भाजपा की मजबूत और प्रदेश में कांग्रेस की मजबूर सरकार को देखा है। देश की जनता को दस साल मोदी गारंटी मिली, जो कहा वो किया। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल जनता को झांसेबाजी और झूठे वादों के अलावा कुछ भी नहीं दिया। कांग्रेस सिर्फ चुनावों के समय राहत देने का काम करती है। पिछले पांच साल से कांग्रेस सरकार के कुशासन को झेल रही जनता ने इस चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस का सूपडा साफ करने का मन बना लिया है।

(Visited 9 times, 1 visits today)