सिविल लाइन क्षेत्र में संचलन का जगह-जगह स्वागत

Listen to this article

आरएसएस केशव नगर का संचलन संपन्न सिविल लाइंस में जगह – जगह हुआ संचलन का स्वागत विधायक गोपाल शर्मा ने न्यू सांगानेर रोड और सोडाला तिराहे पर किया संचलन का स्वागत जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानसरोवर जिले की केशव नगर इकाई की ओर से रविवार को पथ संचलन निकाला गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम और बौद्धिक के बाद घोष वादन के साथ पथ संचलन श्याम नगर के उदय पथ स्थित अहिंसा पार्क से प्रारंभ हुआ। इसके बाद श्याम नगर, शिव सर्किल, देवी नगर, देवीनगर मोड, न्यू सांगानेर रोड, विवेक विहार मेट्रो स्टेशन, श्याम नगर मेट्रो स्टेशन, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला तिराहा, सोडाला चौराहा, रामनगर मेट्रो स्टेशन, शिव पथ रामनगर, रामनगर मुख्य बाजार, सीता देवी हॉस्पिटल के पास पर शाखा विकिर के साथ संपन्न हुआ।
न्यू सांगानेर रोड और सोडाला तिराहे पर हुआ जोरदार स्वागत
इस बीच, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने न्यू सांगानेर रोड और सोडाला तिराहे पर घोष के साथ कदमताल मिलाकर संचलन कर रहे स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक शर्मा ने पूर्ण गणवेश में नजर आए। विधायक शर्मा के साथ क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ये भी रहे मौजूद श्याम नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, भाजपा जिला मंत्री एवं पार्षद रेखा राठौड़, वार्ड 50 पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद राजेश कुमावत, वार्ड 54 पार्षद अंशु शर्मा, पार्षद धीरज शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुभाष शर्मा, वार्ड अध्यक्ष लाल सिंह, अनिल बागड़ा, मीना मीणा, महंत विनोद शर्मा, मनोज खांडल, विमल शर्मा, अनिल शर्मा, रामदेव कच्ची बस्ती विकास समिति की अध्यक्ष रोड़ी देवी, एडवोकेट दिनेश कुमावत, दीपेश शर्मा, प्रथम कुमावत, निखिल अजमेरा, सुनीता मेहरा, दया शर्मा, ऋषि शर्मा, करणी लाल शर्मा, राहुल धानका, सूरज मिश्रा, रामगोपाल मेहरा, जितेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

(Visited 7 times, 1 visits today)