महालक्ष्मी यज्ञ हुआ संपन्न।

Listen to this article

महालक्ष्मी यज्ञ में 2025 की जन्माष्टमी व दीपावली पर्व का निर्णय
आज चौड़ा रास्ता स्थित श्री द्वारकाधीश मन्दिर में
गोविन्द देव जी की कृपा से आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट द्वारा महालक्ष्मी यज्ञ एवं विद्वत सम्मान समारोह किया गया यज्ञ में अलबेली माधुरी शरण जी महाराज, गोविन्द देव जी प्रबन्धक मानस गोस्वामी,जय विनोदी पंचांग कर्ता पं आदित्य मोहन शर्मा,राधा दामोदर जी मन्दिर के मलय गोस्वामी, पंचमुखी हनुमान मन्दिर महन्त रामरज दास जी, पुर्व मुखी हनुमान मंदिर के श्री श्री नारायण शर्मा, गीता गायत्री मन्दिर के राज कुमार चतुर्वेदी, दिपेश शर्मा,रुई मंढी सीताराम जी मन्दिर महन्त, मेहन्दीपुर बालाजी शिक्षा सचिव सुदिप तिवारी,पं गोपाल शर्मा, तारकेश्वर मन्दिर के अमीत पाराशर, आशुतोष शर्मा, कमलेश शर्मा आदि कई मन्दिरों के पुजारी सन्त महन्तों की उपस्थिति रही
सर्व प्रथम गणपत्यादि देवो का पूजन अर्चन डा प्रशान्त शर्मा, रमाकांत शर्मा,दिपक शर्मा पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से कराया पश्चात महालक्ष्मी यज्ञ सम्पन्न हुआ सन्त महन्तों ने यज्ञ की पुर्णाहुति करी
ठि श्री गोविन्द देव जी प्रबन्धक मानस गोस्वामी ने सभी यज्ञ के यजमानों को दुप्पटा गोविन्द देव जी का प्रसाद और आशीर्वाद दिया उसके बाद सभी मन्दिरों के पुजारी, सन्त महन्तों, ज्योतिषियों, पंचांग कर्ता,सभी को गोविन्द देव जी की छवि के लोकेट धारण करा दुपट्टा प्रसाद देकर सम्मान किया
अन्त में 31 अक्टूबर दीपावली की सभी ने एक दूसरे को बधाई दी डा प्रशान्त शर्मा ने सभी की अनुमति से आगामी 2025 की जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 एवं 20 अक्टूबर 2025 की सर्व सम्मति से घोपणा की गई
धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया महालक्ष्मी पूजन विधि आरती सहित एवं 31 अक्टूबर दीपावली पूजन मुहूर्त सहीत दीपावली की शुभकामनाएं के 20000 पोस्टर गोविन्द देव जी मन्दिर , त्रिवेणी धाम,तारकेश्वर मन्दिर सहित शहर के प्रमुख मन्दिर द्वारा आमजन में वितरण करवाया जिससे जनता भ्रमित न होकर दीपावली पर्व मनाया जा सके
अन्त द्वारकाधीश मंदिर महन्त कीर्ति शेखर भट्ट ने सभी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया

(Visited 179 times, 1 visits today)