विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में चारों मंडल में निकलीं रैलियां

Listen to this article

*सिविल लाइंस में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम*
– *विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में चारों मंडल में निकलीं रैलियां, जिलाध्यक्ष अमित गोयल भी रहे मौजूद*जयपुर (14 अगस्त, 2025)। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को तिरंगा यात्राओं की धूम रही। विधायक गोपाल शर्मा की अगुवाई में सुबह 10 बजे शांति नगर मंडल, दोपहर में सिविल लाइंस मंडल, शाम को श्याम नगर और बनीपार्क मंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र के नागरिकों में जोश और देशभक्ति का अभूतपूर्व जज्बा भर दिया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व विधायक गोपाल शर्मा ने किया, जिनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे और राष्ट्र के प्रति अपनी एकता और समर्पण का संदेश दिया।
चारों यात्राओं में डीजे, भारत माता की झांकी, तिरंगे से सजी खुली जीपों, दोपहिया और चौपहिया वाहनों में सिविल लाइंस के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता, माता बहनें, सैन्य परिवार और प्रबुद्धजन हाथों में तिरंगे लिए सवार रहे। यात्राओं में डीजे पर बजते देशभक्ति के तराने क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति के माहौल से रंग रहे थे। हर ओर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज रहा था।
सिविल लाइंस की तिंरगा यात्राओं में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, जिला मंत्री राजेश तांबी, जिला मंत्री रेखा राठौड़, मेजर जनरल अनुज माथुर, शांति नगर मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष इंदु परमार, बनीपार्क मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, भाजपा पार्षद चेयरमैन, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, मंडल, वार्ड, बूथ पदाधिकारी और स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।

*परमवीर चक्र विजेता के घर फहराया तिरंगा*
इससे पूर्व गुरुवार सुबह विधायक शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर पहुंचकर विभाजन विभीषिका के पीड़ितों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक शर्मा 1971 की जंग के हीरो परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया के घर पहुंचकर पुष्पांजलि की और उनके परिवारजनों के साथ घर पर तिंरगा भी फहराया।

(Visited 38 times, 14 visits today)