प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया कार्यों का लोकार्पण

Listen to this article

प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने किया कार्यों का लोकार्पण
मुठली में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
जयपुर, 16 जून। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत बालोतरा जिले के मुठली गांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। बालोतरा जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने मुठली व सिवाना में लाईब्रेरी, टांके, चारागाह का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हम्मीर सिंह भायल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कुमावत ने जल संरक्षण को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा, “जल ही जीवन है और हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए इस अनमोल संसाधन को बचाना होगा। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और पहलों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंत्री श्री कुमावत ने मुठली और आसपास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में पेयजल योजनाएं, सड़कों का निर्माण और अन्य सामुदायिक सुविधाएं शामिल थीं, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी मंत्री कुमावत, विधायक हम्मीर सिंह भायल, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने पौधारोपण किया। साथ ही आमजन को संदेश दिया कि हमें पर्यावरण संतुलन बनाने रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ ही उनके देखरेख की भी जिम्मेदारी को भी निभाना है। इस दौरान महिलाओं ने कलश के साथ मंगल गीत गाए। साथ ही प्रभारी मंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने आमजन को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस दौरान बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह भायल, सिवाना प्रधान मुकंद सिंह राजपुरोहित, मुठली सरपंच लीलादेवी सुथार, मंडल अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित, समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लख सिंह राजपुरोहित, जालम सिंह, उतम सिंह राठौड़, गोविंद सिंह कालुड़ी, गणपत मेहता, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्नर सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत उपस्थित रहे।

(Visited 3 times, 3 visits today)