युवा मोर्चा का विशाल आंदोलन एवं प्रदर्शन कल 04 मार्च को

Listen to this article

युवा मोर्चा का विशाल आंदोलन एवं प्रदर्शन कल 04 मार्च को जयपुर में, युवा मोर्चा से डरकर की विधानसभा स्थगित, मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगेंः युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा कल 04 मार्च के विशाल आंदोलन को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड इत्यादि वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगेः हिमांशु शर्मा कल 04 मार्च को किया जाने वाला मुख्यमंत्री आवास घेराव कई सालों तक याद किया जायेगाः हिमांशु शर्मा जयपुर,03 मार्च 2023। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। हिमांशु शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है परन्तु भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान में पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड, प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी, बिगडी कानून व्यवस्था इत्यादि मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता आया है और आगे भी उठाता रहेगा। शर्मा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि युवा मोर्चा ने राजस्थान विधानसभा का कैलेण्डर देखकर ही राजस्थान विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया था लेकिन राजस्थान सरकार ने विधानसभा घेराव से ठीक एक दिन पहले युवा मोर्चा की तैयारी और युवा आक्रोश से डरकर सरकार ने विधानसभा को स्थगित कर दिया। युवा आक्रोश से सरकार डरी हुई है। शर्मा ने घेराव की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने घेराव से डरकर विधानसभा का सत्र स्थगित किया है लेकिन युवा मोर्चा सरकार की तरह मैदान छोड़कर नहीं भागेगा। जब कि युवा मोर्चा कल 04 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजस्थान के लाखों युवाओं की आवाज बनकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। उन्होंने बताया कि, कल 04 मार्च के विशाल आंदोलन को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड इत्यादि वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सुबह 11 बजे से संबोधित करेंगे। शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हर तरह के हथकण्डे अपना लें, लेकिन युवा मोर्चा इससे डिगेगा नहीं। युवा मोर्चा के द्वारा कल किया जाने वाला मुख्यमंत्री आवास घेराव कई सालों तक याद किया जायेगा। प्रेसवार्ता में युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आईदान सिंह भाटी, प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान, राजकुमार बिवाल, भाजपा मीडिया सह-प्रभारी अशोक शेखावत इत्यादि उपस्थित रहे।

(Visited 10 times, 1 visits today)