विकास, सेवा और पारदर्शिता” के संकल्प के साथ राजस्थान में भाजपा सरकार कर रही है जन-कल्याण :— डॉ अरूण चतुर्वेदी
सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 20 माह में किए कई ऐतिहासिक कार्य, जो पिछली कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई 5 सालों में भी:— डॉ प्रेमचंद बैरवा भाजपा की सरकार जनहित को समर्पित है और रहेगी, राजस्थान का समग्र विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारी प्राथमिकता:— कुलदीप धनकड़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा और कुलदीप धनकड़ ने सरकार के 20 माह बनाम कांग्रेस के 5 साल के कार्यों पर की प्रेसवार्ता
जयपुर, 09 अक्टूबर 2025। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा और विधायक कुलदीप धनकड़ ने भाजपा सरकार के 20 माह बनाम पिछली कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यों पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के 20 महीनों के कार्यकाल में विकास की जो गति और सेवा की भावना देखी गई है, वह पिछली सरकार की निष्क्रियता और दावों की सच्चाई को उजागर करती है। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि भजनलाल सरकार का सेवा और जन-संपर्क अभियान अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा। सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जहाँ कानूनी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी, वहीं आज प्रदेश में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही देखने को मिल रही है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविर लगाए गए। इनमें लाखों नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी एवं लाल बहादुर जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया। शिविरों में भूमि संबंधी विवाद, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, और जन आधार से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निपटारा हुआ। इसके साथ ही सरकार ने 2 अक्टूबर से सहकारी सदस्यता अभियान शुरू किया, जिससे सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता आई और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ी। कांग्रेस के शासन में सहकारिता पर कुछ गुटों का नियंत्रण था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने नियमों को सरल कर लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने भाजपा सरकार के 20 माह और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यो पर आंकडे रखें और भाजपा की कार्यशैली स्पष्ट की। डॉ बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 20 महीनों में कई ऐसे कार्य किए हैं, जो पिछली कांग्रेस सरकार अपने पूरे 5 सालों में भी नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के 20 महीनों के कार्यकाल में विकास के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है, जो कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल की तुलना में कहीं अधिक है। भाजपा सरकार ने 20 माह में जहाँ 32,357 फार्म पौण्ड बनवाए, वहीं कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में केवल 29,430 केंद्र ही बना पाई। किसानों के हित में भाजपा ने 2.62 करोड़ मीटर खेतों की तारबंदी करवाई, जबकि पिछली सरकार केवल 1.20 करोड़ मीटर तक ही सीमित रही। पाइपलाइन वितरण के मामले में भी भाजपा ने 77519 किसानों को अनुदान दिया, जबकि कांग्रेस सरकार केवल 41,685 किसानों को ही लाभान्वित किया।भाजपा ने 59.25 लाख महिला कृषकों को बीज मिनी किट वितरित किए, जबकि पिछली सरकार ने महज़ 16.66 लाख महिलाओं को यह सुविधा दी।
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि भजनलाल सरकार ने सहकारी बैंकों के माध्यम से 42,394 करोड़ का ऋण वितरित किया, जो पिछली सरकार की तुलना में लगभग दोगुना है। इसी तरह शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 66,695 मकानों का निर्माण भाजपा सरकार ने केवल 20 महीनों में पूरा कर लिया, जबकि कांग्रेस सरकार 5 वर्षों में सिर्फ 4,636 मकान ही बना सकी। गत शासन की तुलना में 15 गुना अधिक है। बिजली उत्पादन क्षमता में भी भाजपा सरकार ने 4,955 मेगावाट की वृद्धि की, जो कांग्रेस की 3,952 मेगावाट की वृद्धि से अधिक है। नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भाजपा सरकार ने 34284 हेक्टेयर भूमि अवंटन किया, जो कांग्रेस सरकार के 22,597 हेक्टेयर भूमि आवंटन से अधिक है। इसी तरह
मिसिंग लिंक रोड के निर्माण में भाजपा सरकार 6,786 किलोमीटर सड़कें बनाईं, जबकि कांग्रेस सरकार ने केवल 1,838 किलोमीटर ही बना पाई। वहीं विद्यार्थियों के हित में भाजपा सरकार ने 88,800 टैबलेट और लैपटॉप वितरित किए, जबकि कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में केवल 986 विद्यार्थियों तक ही यह सुविधा पहुँचा सकी। डॉ बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बजट में की गई घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें। हर मंत्री, हर विधायक, हर ज़िला प्रभारी को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक योजना का लाभ ज़रूरतमंद तक पहुँचे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास” के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।