ब्यावर में सिंधु सेवा समिति द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम

Listen to this article

सम्राट दाहरसेन जयंति व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न व्यावर () 01 अक्टूबर 2023 सिन्धु सेवा समिति व्यापर के तत्वावधान में राम्राट दाहिरशेन जयन्ति व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह अशोक पैलेस ब्यावर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सोनिया छत्तानी द्वारा वन्दे मात्रम गीत व वर्षा
खुलानी ग्रुप के द्वारा गणपति वन्दना तथा अतिथियों के दीप प्रज्जवलन व अध्यक्ष राजेश गिदवानी के स्वागत सम्बोधन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तम गंधवाणी, रिटायर्ड डिप्टी सेकेटरी राजस्थान राचिवालय एवं सम्पादक, ब्रह्मखत्री सन्देश, जयपुर ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा के साथ बच्चों को हमेशा परिश्रम करते रहने के लिये रोचक उदाहरणों सहित परिश्रम से किस प्रकार सफलता प्राप्त की जा सके. की ज्ञानवर्धक जानकारियों दी, उनके उद्बोधन में बच्चों से अथक परिश्रम, बुर्जुगों की सेवा सम्मान के साथ उच्च चरित्र निर्माण हेतु आव्हान किया। उन्होंने कहा कि माता व समाज ही अच्छे संस्कारों से बच्चों को ज्ञानवान चरित्रवान, गुणशील बना सकते हैं।कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि डॉ. रेखा मनीष धनकानी, समाज सेविका, लेखिका साहित्यकार एवं यूट्यूब चैनल सिन्धी समाचार राजस्थान की पार्टनर डायरेक्टर जोधपुर ने समाज सेवा करते हुए समाज एवं परिवार की पहली आवश्यकता मनुष्य में सामाजिकता का होना बताया, जिससे हर क्षेत्र में सफलता अर्जित की जा सकती है। डॉ. धनकानी ने बच्चों की उच्च शिक्षा की अनिवार्यता पर भी प्रकाश डाला व समाज की एकता बनाये रखते हुए सिन्धीयत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। समारोह की रचना व समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा प्रेम और विश्वास अगर मजबूत है तो कोई भी किसी समाज को तोड़ नहीं सकता। समान विचारधारा हो तो नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। अतिथियों द्वारा के इस अवसर पर सिन्धी समाज के मेधावी विद्यार्थियों में 05 विशिष्ठ उपलब्धि 11 प्रथम स्थान की गोल्ड मेडल, 05 विशेष उपलब्धि तथा 10 द्वितीय स्थान व 10 तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र इत्यादि प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह को रोचक बनाने हेतु बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह में रोमांचक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम सिन्धु सेवा समिति महिला विंग अध्यक्ष रितु देवानी के निर्देशन में रेशमा पुरसवानी, नेहा डुलानी और वर्षा बुलानी के द्वारा तैयार करवाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में “बेड़ो त मुहन्जे लाल जो” व “हली पाण आयो ज्योतिन वारों झूलेलाल आयो पर नृत्य एवं अन्य कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर किया श्रीमती मानसी तिलोकानी द्वारा सम्राट दाहरसेन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।संस्था का प्रगति विवरण संस्था के सचिव श्री नरेन्द्र भोजवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र मघनानी द्वारा अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया समाजसेवी एवं अशोक पैलेस के संस्थापक श्री अशोक मदानी नरेश मदानी का विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला विंग अध्यक्ष रितु देवानी तथा संस्था के सदस्य दयाल आसवानी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में संत श्री शंभूलाल साई, समिति के विरिष्ठ संरक्षक तेजभानदास आसवानी, संरक्षक शंकर जुरानी, पूर्वसंरक्षक श्री बाबूमल गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश देवानी, रमेश गंगवानी, लक्ष्मणदास हरवानी, चन्द्रप्रकाश पारवानी, नरेश मदानी प्रदीप कृपलानी, चन्द्र केसवानी, महेन्द्र लोकवानी, कैलाश सिन्धी हरगुन लालवानी, डॉ० प्रेमनारायण तोलानी, डॉ० नरेन्द्र आनन्दानी, श्रीधर फुलवानी, नरेन्द्र गोकलानी, भगवान तिलोकानी भागचंद जैसवानी, दयाल टिलवानी, पुरुषोत्तम उत्तमचंदानी, अशोक गुरबानी सुन्दर वासवानी, पंकज आहुजा, जय गुलाबानी, अशोक खत्री, सुनिल आसनानी, जेठालाल तिलोकानी शंकर रामचंदानी, सुनिल आसवानी, समाज के मुखी सर्वश्री लक्ष्मणदास गुरनानी, हरिकिशन तिलोकानी, हरि. पी. हेमलानी, डॉ. एच. आनन्दानी, आदि उपस्थित रहे। महिला विंग से पुष्पा गंगवानी, शालिनी गंगवानी कोमल गुरयानी, विनीता आसवानी, भावना सोनी लालवानी, रेणु जुरानी कोमल पारवानी, चित्रा- कोमल फुलवानी, गुन्जन गिदवानी, सन्तोष तोलानी, राधा लालवानी, भाविका बाबानी, मनीषा खत्री, विनिता गुलाबानी मीना गुरनानी दीक्षा भारती आनन्दानी, पूजा आसवानी, जानवी भारवानी, रेश्मा माटिया, जानकी अलरेजा, लीना तिलोकानी भावना लोकवानी, चंचल भारती, दीपा भोजवानी, आदि उपस्थित रहे। अन्त में सपना मंघनानी द्वारा राष्ट्रगान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

(Visited 130 times, 1 visits today)