अच्छे विचार सच्चे विचार। लेखिका रेखा धनकानी आज बात करते हैं अच्छे कर्मों की। संत महात्मा ऋषि मुनि हमारे बड़े बुजुर्ग एवं हमारे ग्रंथों में भी लिखा है कि सदैव अच्छे कर्म करते रहिए। क्योंकि प्रकृति का नियम है हम जैसा करेंगे वैसा ही फल हमें लौट कर जरूर मिलता। यह बिल्कुल सत्य बात है इसमें कोई दोहराया नहीं है। और बुरे कर्म का सदैव बुरा ही नतीजा होता है यह भी बिल्कुल सत्य है। पर कहते हैं ना मनुष्य की मनोवृति होती है। कुछ तो इसे मानते और कुछ नहीं मानते। पर कहते हैं ना हमारे ग्रंथ हमारे संत महात्मा और हमारे बड़े बुजुर्ग कभी असत्य नहीं कहते उनकी हर बात में वास्तविकता एवं सत्यता होती है। इसलिए सदैव अच्छे कर्म करते रहिए । फल की इच्छा ना करें फल ईश्वर के ऊपर छोड़ दें। राधे राधे
(Visited 62 times, 1 visits today)