गुरु पूर्णिमा : विधायक गोपाल शर्मा ने गुरु दर्शन कर संतों-महंतों का किया सम्मान मोती डूंगरी गणेश मंदिर, गोविंद देवजी मंदिर के महंतों का किया सम्मान जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवधेश दास महाराज, रामरतनदेवाचार्य महाराज और विधाणी महाराज का भी लिया आशीर्वाद जयपुर (10 जुलाई, 2025)। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को छोटी काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और वहां के संत-महंतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलते हुए जयपुर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने और समाज में एकता, प्रेम, और नैतिकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। शर्मा ने सिविल लाइंस और प्रदेश वासियों की समृद्धि, कुशलक्षेम और कल्याण की कामना भी की।विधायक शर्मा ने सुबह देव दर्शन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से की, जहां उन्होंने महंत कैलाश चंद्र शर्मा का राजस्थान सरकार, भारतीय जनता पार्टी और सिविल लाइंस की जनता की ओर से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी भी साथ रहे। विधायक शर्मा ने महंत शर्मा के नाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी पढ़कर सुनाया। वहां से गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन पूजन कर उन्होंने महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मानस गोस्वामी का सम्मान किया।फिर विधायक शर्मा राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, स्वेज फार्म पर जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य संत शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री अवधेश दास महाराज, गोपालबाड़ी नृसिंह धाम मंदिर में पीठाधीश्वर रामरतन देवाचार्य महाराज, गोपाल सागर आश्रम विधाणी धाम के संत मिथिला बिहारी विधाणी महाराज से भी भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका सम्मान किया। साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सिविल लाइंस क्षेत्र की समृद्धि, शांति, और कल्याण के लिए प्रार्थना की।गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर : गोपाल शर्मा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें हमारे गुरुओं और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। संतों महंतों और गुरुजनों के मार्गदर्शन से हम समाज में सकारात्मकता, एकता, और आध्यात्मिकता को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। विधायक शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गुरुजनों के सान्निध्य और आशीर्वाद से सिविल लाइंस समेत पूरे राजस्थान को विकास के साथ-साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने वाला क्षेत्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। ये भी रहे मौजूद विधायक शर्मा के साथ बनीपार्क भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष इंदु परमार, श्याम नगर मंडल उपाध्यक्ष सृष्टि जैन सेठी, वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर अग्रवाल, देवेंद्र सिंह बानूड़ा, युवा नेता सौरभ कटारिया, मोहित माथुर, डोनी, प्रशांत राजौरिया आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विधायक गोपाल शर्मा ने गुरु पूजा कर संतों महात्माओं काका किया सम्मान
(Visited 11 times, 1 visits today)