सीपी जोशी ने किया संबोधित।

Listen to this article

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अनुसूचित जनजाति सामाजिक संपर्क अभियान कार्यशाला को किया संबोधित केंद्र की मोदी सरकार अपनी योजनाओं के साथ पिछले 9 वर्षों से जनजाति के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है : सीपी जोशी जयपुर, 13 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने आज तोतुका भवन में भाजपा के जनजाति सामाजिक संपर्क अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अनुसूचित जनजाति विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 9 वर्षों से अपनी अनेक योजनाओं के द्वारा जनजाति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। हमें जनजाति वर्ग से सामाजिक संपर्क साधते हुए यह उन तक यह बात प्रेषित करनी है। जनजाति सामाजिक संपर्क अभियान कार्यशाला में जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण मीना, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा सहित चार सम्भाग अजमेर भरतपुर, कोटा, जयपुर की 51 विधानसभाओं के वॉलिंटर्स उपस्थित रहे।

(Visited 5 times, 1 visits today)