प्रधानमंत्री का चुनावी बिंदुओं पर संबोधन। मुख्य बिंदुओं को पड़े

Listen to this article

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान के चुरू में दिए गए चुनावी संबोधन के मुख्य बिंदु इस भूमि के कण-कण में भक्ति का रस है तो शक्ति का सामंजस्य भी है।यहां की मिट्‌टी में साहस के बीज हैं तो शौर्य यहां के पानी की तासीर है।इस भूमि को कांग्रेस ने नजर लगा दी।कांग्रेस वाले एक-दूसरे को रनआउट करने में लगे हैं।जो बचे हैं, वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं।बाकी जो हैं, वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं।जब इनकी टीम ही इतनी खराब है, तो ये क्या रन बनाएंगे और आपका क्या काम करेंगे।लाल डायरी के पन्ने धीरे-धीरे, आहिस्ता-आहिस्ता खुल रहे हैं।इधर पन्ने खुलते हैं, उधर गहलोतजी का फ्यूज उड़ जाता है।गहलोतजी की जादूगरी लाल डायरी में दिखने लगी है।हमें हर पोलिंग बूथ पर पांच से सात सेंचुरी लगाना है।कांग्रेस ने भ्रष्टाचार फैलाया है।भाजपा सरकार आएगी तो सभी भ्रष्टाचारियों को आउट कर देंगे बीजेपी विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी।जीत राजस्थान की होगी, जीत किसान, महिलाओं, युवाओं के भविष्य की होगी।इस भूमि की संतान देश को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे वीरों को कांग्रेस ने छलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।वन रैंक, वन पेंशन पर यहां के वीरों को कांग्रेस ने खूब अटकाया, लटकाया और तरसाया।कांग्रेस के राज में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया है।एक तरफ भाजपा है, जो करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवाती है।कांग्रेस अपने राज में यहां शोभा यात्रा तक निकलने नहीं देती है।वह देवी-देवताओं की शोभा यात्रा पर रोक लगाती है।लेकिन आतंकी संगठन पीएफआई की रैली को बढ़ावा देती है।आज भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।चंद्रयान चांद पर पहुंचा।कोरोना का देसी टीका बनाया।कांग्रेस और विकास एक-दूसरे के दुश्मन हैं,विकास चाहिए तो कांग्रेस को जितना दूर रखें, उतना अच्छा है।राजस्थान भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। कांग्रेस की मानसिकता देखिए।एक मंत्री बेटीयों पर अत्याचार को यह कहकर सरेआम जायज ठहराता है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।यह माता-बहनों और राजस्थान के पुरुषों का अपमान है।कांग्रेस के मंत्री बेशर्मी के साथ यह बात करते हैं।मर्द कभी यह पाप नहीं करते, वे बेटियों के चरित्र की रक्षा के लिए अपना सर कटवा देते हैं।मर्दों का अपमान करने वाली, माताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस सरकार को जाना चाहिए।कायदे से तो उसको उसी दिन मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए था लेकिन उसका मंत्री पद भी सुरक्षित रहा और बेशर्मी के साथ चुनाव का टिकट दे दिया गया।इसका मतलब कि दिल्ली वालों की कुछ ऐसी खबर उसके पास है कि पूरी दिल्ली उससे डरती है और वह अपने इशारों पर नचाता रहता है।वह टिकट भी लेकर आ गया और चुनाव लड़ रहा है।कांग्रेस के पेपर लीक माफियाओं ने युवाओं का भविष्य बेच दिया।बाजार में भविष्य बेचने वाली कांग्रेस को सजा जरूर दीजिए।कांग्रेस ने किसानों तक को नहीं छोड़ा।रूस-युक्रेन युद्ध के कारण खाद की कीमतें कई गुना बढ़ गई, लेकिन भारत के किसानों को हमने खाद की कमी नहीं आने दी।पूरी दुनिया में यूरिया की एक बोरी 3 हजार रुपए में बिकती है,यूरिया हम हिंदुस्तान में किसानों को 300 रुपए से भी कम कीमत में दे रहे हैं,कांग्रेस ने इसमें भी आपको लूट लिया।यहां फर्टिलाइजर में घोटाला किया और किसान यूरिया के दाने-दाने को तरसते रहे।भाजपा ने किसान सम्मान निधि को डबल करने का संकल्प लिया है।3 दिसंबर को सरकार बनते ही किसानों के खाते में हर साल 12 हजार रुपए जमा होंगे।हरियाणा में 97 रुपए लीटर और चूरू में 109 रुपए लीटर पेट्रोल के दाम हैं।केंद्र की सरकार ने पूरे देश में कीमतें कम करने की कोशिश की है राजस्थान में कांग्रेस 12 रुपए लीटर ज्यादा वसूल रही है।यह पैसा किस नेता की तिजोरी में जा रहा है।भाजपा सरकार आएगी तो पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा करेंगे।

(Visited 4 times, 1 visits today)