प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित, किया सीपी जोशी।

Listen to this article

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित किया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति विस्तारक पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे : सीपी जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से साढ़े 9 वर्षों में भारत के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले : सीपी जोशी जयपुर, 17 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज राजापार्क के भाटिया भवन में भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि शीघ्र ही लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू होने वाला है, विस्तारकों को बूथ स्तर तक यह कार्य करना है। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस संपर्क में सम्मिलित होंगे। प्रतिदिन 15 घरों में लाभार्थियों से संपर्क करके आना है। भाजपा सांगठनिक कार्य में विस्तारकों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विस्तारक पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
भाजपा दो सांसदों से आज विश्व की सबसे विशाल संख्या वाले सदस्यों वाली पार्टी बनी है, इसमें संगठन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार देश की जनता के चारों वर्ग गरीब, महिला, युवा, और किसान के कल्याण, उत्थान और प्रगति के लिए काम किया है वह अकल्पनीय है। साढ़े 9 वर्षों में भारत के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए, यह केंद्र सरकार के श्रेष्ठ कार्य को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच प्रण लिए, विकसित भारत, अपनी विरासत पर गर्व करना, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति,एकता और एक जुटता, अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना। हम सभी को इनके पालन की प्रतिज्ञा लेनी है।कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, शश्रवण सिंह बगड़ी, अजयपाल सिंह मंत्री अनंत राम विश्नोई, विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक राजेश गुर्जर सहित प्रदेश के सभी विस्तारकों की सादर उपस्थिति रही।

(Visited 3 times, 1 visits today)