मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया होलिका दहन।

Listen to this article


प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की
जयपुर, 6 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया ।होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सपरिवारउपस्थित थे।

(Visited 8 times, 1 visits today)