कांस्टेबल भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्णय जल्द की जाएगी भर्ती

Listen to this article

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर होगी भर्ती जयपुर, 18 जुलाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3 हजार 578 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है। श्री गहलोत के निर्णय से प्रदेश के युवाओं को पुलिस सेवा से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

(Visited 4 times, 1 visits today)