उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया प्रचार।

Listen to this article

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया हरियाणा के भिवानी में प्रचार
भिवानी, हरियाणा- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज हरियाणा के भिवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री घनश्याम सर्राफ जी के समर्थन में मानहेरू गांव में आयोजित ‘जनसभा’ को संबोधित किया।उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित सम्मानित जनों से आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी लेने और भाजपा को विजयी बनाकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने का आवाह्न किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हरियाणा की प्रगति के सफर में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सशक्त नीतियों और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व का योगदान अभूतपूर्व है। इस बार, एकजुट होकर भाजपा को अपना समर्थन दें और फिर से एक बार कमल खिलाकर हरियाणा को एक नई पहचान दें।इस अवसर पर मोहित चौधरी , ठाकुर विक्रम सिंह , पूर्व राजस्थान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी , नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला सुभाष हिंदुस्तानी , विधानसभा सह-संयोजक धर्मेंद्र जिंदल, सरपंच प्रदीप, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

(Visited 13 times, 1 visits today)