डबल इंजन की सरकार के लिए मांगने है वोट।

Listen to this article

भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर कमल के फूल को जीताने के लिए करें तैयारीः-डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल
उपचुनावों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के नाम पर मांगने है वोटः- मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का अलवर प्रवास, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
जयपुर, 28 सितंबर 2024। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज अलवर प्रवास पर रहे और कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और नई उमंग का संचार किया। प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मानकर पार्टी को चुनाव जिताएंगे। पार्टी आलाकमान प्रत्याशी का चुनाव करेगा, वही हम सबके लिए सर्वमान्य होगा।भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा में भाजपा से प्रत्याशी चाहे जो भी हो, हमें कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मानकर एकजुटता का प्रदर्शन कर पार्टी को मजबूत बनाना है। चुनाव एक ऐसा पर्व होता है जिसमें एक कार्यकर्ता की परीक्षा होती है, जिसमें हमंे दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। हमें अभी घर-घर जाकर नए सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। इससे उपचुनावों में पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि रामगढ़ के उपचुनावों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को डबल इंजन सरकार के विकास के नाम पर वोट मांगना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके विकास के नाम से ही वोट लिए जाएंगे। सहानुभूति अधिक दिन नहीं चलती है। किसी भी कार्यकर्ता को जहां भेजा जाता है वो सिपाही बनकर काम करता है। मेरी जगह कोई और होता तो वह भी अच्छे से कार्य करता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि परिवार में कोई काम थोड़ा अच्छा करता है तो दूसरा और अच्छा करने को कहता है। यही भाव नेतृत्व का होता है। हम विकास व काम के नाम पर आशीर्वाद लेना चाहते हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान में हमें आमजन को पार्टी की विचार धारा के साथ जोड़ने का कार्य करना है। हमंे संगठन को मजबूत बनाने के लिए घर-घर जाकर जन संपर्क करना है और जनता को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना है और मोदी की की जनकल्याणकारी योजनाओ से अवगत कराना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शक्ति केंद्र संयोजक गोपाल राजपुत का सम्मान किया और कहा कि कार्यकर्ता वह है जो संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। ऐसे मंे गत विधानसभा चुनाव में प्रवासी मतदाताओं से व्यक्तिगत अपील कर गोपाल राजपुत ने भारी संख्या में मतदान कराए थे। कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा की रीति और नीति रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गया सदस्य आगामी विधानसभा उपचुनाव में आपकी जीत तय करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पं धर्मवीर शर्मा, बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, जयराम जाटव, सुखवंत सिंह व जय आहूजा, सहित काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

(Visited 17 times, 1 visits today)