विज्ञान महोत्सव में विधायक डॉ गोपाल शर्मा  मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

Listen to this article

जयपुर के साइंस पार्क में राजस्थान विज्ञान महोत्सव का हुआ शुभारंभ राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के ओर से मंगलवार तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के साइंस पार्क में किया गया। इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मुख्य अथिति रहे। उन्होंने साइंस एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। स्टूडेंट्स से साइंस के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि, भारत की पहचान विज्ञान का सदुपयोग करने में है।युवा अपने नॉलेज और विज्ञान से राजस्थान को अग्रणी बनाए। भारत के वैज्ञानिक नई तकनीक और आविष्कारों का उपयोग दुनिया की भलाई के लिए कर रहे है। वैश्विक तकनीकी ढांचे का मजबूत आधार स्तंभ भारतीय युवा वैज्ञानिक है। साइंस और टैक्नोलॉजी में भारत का योगदान अतुल्य है। कार्यक्रम में आरटीयू कोटा के वीसी प्रो. एसके सिंह, बीएसआईपी लखनऊ के डायरेक्टर डॉ. एमजी ठक्कर, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के डायरेक्टर बीआर गुर्जर, आईजीपी लाॅ एंड ऑर्डर अनिल कुमार टांक, विज्ञान विभाग की मुख्य लेखाधिकारी प्रियंका यादव भी मौजूद रहे।

(Visited 22 times, 1 visits today)