सिविल लाइंस में श्रावण का उत्सव बना पौधारोपण अभियान विधायक गोपाल शर्मा बोले- यह जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण जयपुर (2 अगस्त, 2025)। सिविल लाइंस विधानसभा में पौधारोपण अभियान श्रावण का उत्सव बन चुका है। लगातार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक पेड़ मां के नाम” और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत शनिवार को हैरिटेज निगम क्षेत्र वार्ड 41, 44 और 53 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बन गया है।
विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सावन के रंगों में डूबा यह अभियान सिविल लाइंस में पर्यावरण चेतना का नया आयाम बना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में “हरियालो राजस्थान” बच्चों से बुजुर्गों तक सभी को जोड़ते हुए जन जन का आंदोलन बन रहा है। विधायक शर्मा ने इसे जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, बच्चों, और नागरिकों का हृदय से आभार जताया।
कटेवा नगर में दिखा अपार उत्साह वार्ड 53 के कटेवा नगर पार्क में मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक संजय जैन, मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मंडल प्रभारी कुणाल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक मानवेंद्र सिंह, चेयरमैन एवं पार्षद पवन शर्मा, अंशु शर्मा सहित कई गणमान्यजन और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान उदय सिंह पारा, जयदीप सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।
वार्ड 41 में बच्चों ने बढ़ाई रौनक
वार्ड 41 के शांति देवी पार्क में एसएस एजुकेशन इंस्टिट्यूट के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, संयोजक योगेंद्र सैनी, और वार्ड संयोजक राकेश राजोरिया ने इसे और प्रभावी बनाया।
वार्ड 44 में बालाजी के दर्शन से शुरुआत वार्ड 44 में पौधारोपण से पहले पेट्रोल पंप बालाजी के दर्शन किए गए। मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, प्रभारी सुरेंद्र कुमावत, संयोजक प्रमोद शर्मा, चेयरमैन हेमेंद्र शर्मा और अमृता शर्मा सहित कई नागरिकों ने हिस्सा लिया।
ये भी रहे उपस्थित*इस दौरान कार्यक्रम में वार्ड संयोजकों और कार्यकर्ताओं, वार्ड संयोजक अशोक गुप्ता, प्रथम कुमावत, कबूल सिंह, राजपाल सिंह, प्रवीण अरोड़ा, विकास बागड़ा, वार्ड 54 अध्यक्ष लाल सिंह, गणेश देवंदा, राजेश बगड़ा, हरिनारायण मेरा, गुड़िया शर्मा, धीरज पांडे, मुरारी खंडेलवाल, ओम बागड़ा, मंडल महामंत्री गौरव विजयवर्गीय, ओम प्रकाश कुमावत, मुकेश जेमन, राजेंद्र मीणा, विकास शर्मा आदि ने समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाया।
सिविल लाइंस में श्रावण का उत्सव बना पौधारोपण अभियान
(Visited 48 times, 1 visits today)