जयपुर भाजपा मुख्य कार्यालय पर प्रदर्शनी के द्वारा बताया गया विभाजन का दर्द

Listen to this article

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ”विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“ की पूर्व संध्या पर प्रदर्शिनी का उदघाटन किया भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आमजन के लिए प्रदर्शिनी अवलोकनार्थ 13, 14 एवं 15 अगस्त तक प्रदर्शित रहेगीः भजनलाल शर्मा जयपुर, 13 अगस्त 2022। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया जिसे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी गोविंद नारायण खादीवाले के पुत्र चंद्रशेखर खादीवाले, टीकमदास एवं विभाजन की त्रासदी को झेले हुए परिवार के सदस्य के रूप में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जेके आडवानी एवं रवि नैयर पुरूषार्थी समाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शिनी का शुभारंभ कर सभी ने प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शिनी आमजन हेतु 13, 14 एवं 15 अगस्त तक भाजपा प्रदेश कार्यालय सरदार पटेल मार्ग सी-स्कीम पर प्रदर्शित रहेगी। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। दो लोगों की महत्वकांशा से देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेन्द्र यादव, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, सोशल मीडिया सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय, पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Visited 10 times, 1 visits today)