तन मन से करो गौ माता की सेवा। सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज

Listen to this article

तन मन से करो गौ माता की सेवा स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास‌सतगुरू टेंऊराम गोशाला” में हजारों से अधिक भक्तों ने संतों संग – गऊ माता की पूजा जयपुर।लघु काशी में आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में गोपाष्टमी महोत्सव हाजरा हजूर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्तिक माह में गोपाष्टमी एवं पावन शनिवार के शुभ अवसर पे प्रातः 6 बजे से 7 बजे प्रभात फेरी (हरि नाम संकीर्तन यात्रा) 7 से 8 बजे नित्य नियम प्रार्थना, संत महात्माओं द्वारा भजन संकीर्तन तत्पश्चात् हाजरा हजूर पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज की ओजस्वी वाणी में सत्संग का श्रवण हुआ। अपने प्रवचन के अंतर्गत गुरु महाराज जी ने बताया कि संतान धर्म में गया को माता के समान पूजा जाता है। गऊ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है गऊ माता की तन मन से सेवा करने से 33 कोटि देवी देवताओं की उपासना का फल प्राप्त होता है। आज गोपाष्टमी के पावन दिवस पर भगवान श्री कृष्ण नन्द बाबा से आज्ञा ले कर गऊ माता को यमुना नदी पर जल पिलाने ले गए थे। सत्संग प्रवचन के पश्चात सतगुरु महाराज एवं संत मंडल के साथ श्री अमरापुर स्थान मे जयपुर सहित अलवर, सीकर, अयोध्या, दिल्ली, चेन्नई, चौमू,फुलेरा, खैरथल,पंजाब चाकसू आदि आप पास के क्षेत्र से पधारे बड़ी संख्या में प्रेमीयो द्वारा सामूहिक रूप से गऊ पूजन गऊ,दान किया । सतगुरू टेंऊराम गोशाला में हुआ विशाल कार्यक्रम संत मोनूराम महाराज ने बताया कि श्री अमरापुर स्थान द्वारा संचालित मानसरोवर मांगियावास स्थित “सतगुरू टेंऊराम गोशाला” में सत्संग प्रवचन गऊ पूजन के साथ विशाल आम भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों से अधिक भक्तों द्वारा गुरु संत,महात्माओं के सानिध्य में गऊ माता का विधिवत पूजन कर गऊ माता को हरा चारा, गुड़,खल, फल आदि खिला आरती की गई। हाजरा हजूर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के सत्संग प्रवचन के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। गुरु महाराज जी के साथ स्वामी मनोहर लाल जी महाराज,संत मोनू राम महाराज,संत जीतू राम,संत हरीश जी, आदि संतो ने गऊ माता का विधिवत पूजन किया। जयपुर कि लोकप्रिया सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने भी गोपाष्टमी महोत्सव पर गऊ माता का पूजन कर गुरु महाराज एवं संतो से आशिर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक लोकप्रिय पार्षद एवं विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(Visited 12 times, 1 visits today)