विधान सभा अध्यक्ष देवनानी से सिंगापुर प्रतिनिधि दल की मुलाकात विधान सभा की संसदीय प्रणाली को बारीकी से समझा राजस्थानी परम्परा से किया स्वागत, डिजिटल म्यूजियम को देखा जयपुर, 21 नवम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को सिंगापुर के प्रतिनिधि दल ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधान सभा पहुँचने पर सिंगापुर से आये सभी प्रतिनिधियों की अतिथि देवो भवः की परम्परा से तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर अगवानी की। देवनानी ने प्रतिनिधि मंडल नेता वरिष्ठ राज्य मंत्री श्री जेबिल पुथुचेरी को राजस्थान विधान सभा भवन की प्रतिकृति भेंट कर अभिवादन किया। देवनानी से सिंगापुर प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान विधान सभा की संसदीय प्रणाली की व्यवस्थाओं और सदन संचालन की परम्पराओं को बारीकी से समझा। देवनानी ने सदन की बैठकों, कार्य विन्यास, कार्य सूची, प्रश्नों, पर्ची व्यवस्था, लोक महत्व के विषर्यो पर स्थगन प्रस्ताव, विधेयकों के पुनः स्थापन आदि विषर्यो पर विस्तार से जानकारी दी। देवनानी ने सिंगापुर के प्रतिनिधि मंडल, सिंगापुर विधान मंडल की संसदीय व्यवस्था के विश्लेषण के साथ विभिन्न विधान मंडर्ला की व्यवस्था को भी बताया। उल्लेखनीय है कि देवनानी हाल ही में आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इण्डोनेशिया और जापान के विधान मंडलों की अध्ययन यात्रा करके लौटे हैं। दल ने विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को भी देखा। देवनानी को प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने बताया कि राजस्थान सुंदर प्रदेश है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में कार्य विस्तार की अपार संभावनाएं है। इस यात्रा से राजस्थान और सिंगापुर को नई दिशा मिलेगी। सिंगापुर से आये दल में वरिष्ठ राज्य मंत्री जेनिल पुथुचेरी, डेसमड टैन कोक मॅग, गेन सियो हुआंग, शॉन हुआंग, याओ क्यान, सुश्री राचेल ऑग, सक्तियादी सुपाट सहित विधायक रुपेन्द्र सिंह कुन्नर, राजस्थान विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, जयपुर जिला कलक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी और उप सचिव संजीव कुमार शर्मा मौजूद थे।आसाम विधान सभा की समिति ने देखी विधान सभा विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से आसाम विधान सभा की अधिनस्थ विधान समिति के सदस्यों ने गुरुवार को विधान सभा में मुलाकात की। समिति ने राजस्थान विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम को भी देखा। श्री देवनानी ने कहा कि संसदीय समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि समिति जितनी सशक्त होगी, उतने ही राज्य सरकार में कार्य प्रभावी तरीके से होंगे। आसाम की समिति में पोकेम बरुच, फेनीघर तालुकदार, अजय कुमार रे, श्री जोलेन डामरी, श्रीमती सिबमौनी वोरा और सुजाम उद्दीन लश्कर शामिल थे। आसाम की समिति के सदस्यों को राजस्थान विधान सभा की सहचर समिति के बारे में उप सचिव नन्द किशोर शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी।विदेश यात्रा से लौटने पर देवनानी को दी शुभकामनाएं राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को गुरुवार को यहाँ विधान सभा में चार देशों की यात्रा से लौटने पर उनकी सार्थक और सफल यात्रा के लिये सांसद भजन लाल जाटव, राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा, हरि मोहन शर्मा, रफिक खान, सुभाष गर्ग, कालू लाल, मनीष यादव, जितेन्द्र गोठवाल, हरि सिंह रावत, और पूर्व विधायक जीतराम चौधरी सहित विधान सभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने शुभकामनाएं दी।
देवनानी से सिंगापुर के प्रतिनिधि मंडल ने करी मुलाकात
(Visited 6 times, 1 visits today)