भाजपा का प्रदेश सरकार के विरूद्ध ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’‘ सचिवालय घेराव प्रदर्शन ऐतिहासिक – सीपी जोशी भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटरकैनन निन्दनीय, यह अपराधियों के लिए होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य मुख्यमंत्री उनके साथ खडे है- सीपी जोशी कल सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें साथी विधायक मदन दिलावर के निलंबन का विरोध किया जायेगाः- राजेन्द्र राठौड़
मुख्यमंत्री खुद के प्रदेश में महिला अपराध रोक नहीं पाते तब अन्य राज्यों से तुलना करते है, यह शर्मनाकः- अल्का गुर्जर जयपुर, 01 अगस्त 2023। नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन के तहत सचिवालय महाघेराव के विशाल प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जयपुर शहर की जनता को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और शांतिपूर्ण सफल विरोध प्रदर्शन के लिए आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश भाजपा द्वारा किए गए ’नहीं सहेगा राजस्थान’ सचिवालय घेराव प्रदर्शन पर पत्रकार वार्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि जो लाठीचार्ज अपराधियों के खिलाफ होना चाहिए वह सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया। मुख्यमंत्री जी इतने डरे हुए क्यों है। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर किया पलटवार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया में कहा मुख्यमंत्री जी हमेशा की तरह फिर आपने घबराहट में आंकड़ों के जाल में खुद को पाक साफ बताने का प्रयास किया है। यह आंकड़े छलिया जादूगर की जादूगरी मात्र है। उसके कपड़े ज्यादा गंदे हैं, ऐसा झूठ बोलकर आप खुद के दामन के दागों कैसे छिपाओगे। जब भी नारी अत्याचार और दुष्कर्म की बात होती है तो आप अपराधियों के साथ खडे मिलते हो, यह नहीं सहेगा राजस्थान। याद करो आपने ही कहा था कि 65 फीसदी दुष्कर्म के मामले फर्जी होते हैं, आपके विधानसभा की प्रक्रिया देखने वाले मंत्री ज्यादा दुष्कर्म मामलों पर ’राजस्थान मर्दों का प्रदेश है’, बोलकर जोरदार अट्टहास करते हैं। आपके मंत्री और विधायक ही आपकी सरकार पर भ्रष्टाचार और माफियाओं से मिले होने का आरोप लगाते है। आपने महिला अपराध पर तो खुद को बचाने के आंकडे दे दिए परन्तु पेपरलीक, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, किसान कर्जमाफी नहीं होने से उनकी जमीनें नीलाम होना, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण इत्यादि अपनी विफलताओं के आंकडे भी क्यों नहीं दे देते। आपकी असलियत जनता के सामने आ जाएगी। अब जनता ने आपको सत्ता के सिंहासन से उतारने का मन बना लिया है। आंकड़ों के मायाजाल से आपको अब कभी भी सत्ता प्राप्त नहीं होने वाली। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत भाजपा के सचिवालय घेराव प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की मनमानी पर कहा कि हमारे साधनों को रोका गया। आज के प्रदर्शन के लिए 2100 बसें और 7500 छोटे वाहन थे। पुलिस के तानाशाही रवैये के चलते भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर पांच बार वाटर कैनन की तेज बौछारें चलाई गई और तीन बार लाठीचार्ज किया गया। रास्ते में पैदल आते करीब 11 हजार कार्यकर्ताओं को रोका गया। अजमेर रोड पर दूदू के पास ट्रक पलटा कर हमारी सैंकडो बसों को रोका गया।
प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ट्वीट करके अपनी खामियों को छिपाते हैं। भाजपा पर आरोप लगाते है कि एनसीआरबी के आंकडे प्रदर्शित क्यों किये, यह हास्यास्पद और मनमाना आरोप है। प्रदेश में महिला उत्पीडन और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो 2020 में 34368 मामले दर्ज हुए। 2021 में 40220 मामले दर्ज हुए, वहीं 2023 में 44407 मामले दर्ज हुए। इस प्रकार देखा जाए तो 21.1 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। क्योंकि सीएम दुष्कर्म के मामलों पर गंभीर नहीं हैं और कहते हैं कि 59 फीसदी मामले झूंठे होते हैं। इसलिए महज 22454 मामलों में ही चालान पेश किया गया। 15 वीं विधानसभा के आखिरी सत्र के दौरान हमारे साथी विधायक मदन दिलावर को निलंबित किया गया। हम कल विधानसभा सत्र में इसका विरोध करेंगे। इसके अलावा अन्य पांच विधेयक रखने का जो प्रस्ताव लाने की तैयारी में है उनपर बहस की भी मांग करेंगे। कल सुबह दस बजे विधायक दल की बैठक रखी गई है जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल होंगे।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अल्का गुर्जर ने कहा कि राजस्थान की धरती वीरों की धरती है।मुख्यमंत्री प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाते तब अन्य राज्यों से तुलना करतें है। यदि तुलना करनी है तो गुजरात से करें। प्रदेश में वर्ष 2018 के मुकाबले अभी तक महिलाओं के प्रति अपाराधों में 46 प्रतिशत वृद्धि हुई है। नहीं सहेगा राजस्थान सचिवालय महाघेराव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष घायलः- नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के संयोजक दलित नेता पूर्व विधायक जितेन्द्र गोठवाल घायल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी जांचे की गई। इसके अलावा पार्षद विमल अग्रवाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
भाजपा द्वारा सचिवालय घेराव प्रदर्शन एतिहासिक. सीपी जोशी
(Visited 14 times, 1 visits today)