सद्गुरु टेंऊराम जयंती महोत्सव पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं जयपुर। प्रेम प्रकाश मंडलाचार्य तपोनिष्ठ महायोगी आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेंऊराम जी महाराज के 138 वें जन्मोत्सव (07 जुलाई रविवार से 11 जुलाई, 2024 गुरुवार) पर राज्यपाल कालराज मिश्र एवं मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा द्वारा अपने संदेश में शुभकामनाएं दी गई हैं।राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि संत टैऊराम ईश्वर भक्ति के साथ प्राणी मात्र के कल्याण के पर्याय रहे हैं। वे सनातन संस्कृति के युगपुरुष वे ऐसे आध्यात्मिक संत हुए, जिहोने “सतनाम साक्षी” महामंत्र के साथ प्रेम प्रकाश सम्प्रदाय स्थापना की।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा की स्वामी टेऊराम जी महाराज का जीवन हमें सत्संग, सेवा, सिमरन और ध्यान का अनमोल पाठ पढ़ाता है।उन्होंने प्रेम प्रकाश मंडल की स्थापना वैदिक संस्कृति के प्रचार, लोगों के मन में ईश्वर भक्ति जगाने, भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा करने और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के उद्देश्य से की थी।
सद्गुरु टेंऊराम जयंती महोत्सव पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
(Visited 33 times, 1 visits today)