पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी चरणों में कोटि कोटि नमन

Listen to this article

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की 57वीं पुण्यतिथि एकात्म मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में कोटिशः नमन दीनदयाल जी के विचार और सिद्धांत देशवासियों को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
जयपुर, 11 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राष्ट्रीय स्मारक पहुँचकर दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के प्रतीक, एकात्म मानववाद के प्रणेता को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारे लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी है। दीनदयाल जी एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनमें संगठन का अद्वितीय और अद्भुत कौशल था।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल जी ने अपने विचारों से भारतीय राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए और हमेशा मातृभाषा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। उनकी आर्थिक नीतियों ने हमेशा गरीबों की भलाई पर जोर देने की बात की है और उनके विचार में पंक्ति के अंतिम पड़ाव पर खड़ा व्यक्ति शामिल रहा है। दीनदयाल जी के अंत्योदय के विचार से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के रास्ते पर अग्रसर हैं तथा गरीब, ग्रामीण, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए अग्रसर हैं। उनकी प्रेरणा से भाजपा सरकार “विकसित राजस्थान – विकसित भारत” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा की एकांत मानववाद और अंत्योदय का दर्शन भाजपा के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है। इस सिद्धांत को हम “सबका साथ – सबका विकास” के साथ मिला हुआ देख सकते हैं। जो गरीब, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा तय की गई नीतियों में भी नजर आता है। भाजपा ने दीनदयाल जी द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठाओं, विकास एवं सुरक्षा के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। आज भाजपा देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद जी बैरवा, समिति अध्यक्ष श्री मोहन लाल जी छीपा, सचिव प्रताप भानु सिंह जी शेखावत, विधायकगण, विचार परिवार के गणमान्य सदस्यगण एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

(Visited 7 times, 1 visits today)