मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ऐतिहासिक फैसला।

Listen to this article

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवेदनशील निर्णय लाल बत्ती पर रुकेगा मुख्यमंत्री का काफिला अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आम राहगीर की तरह ट्रैफिक में चलेंगे जयपुर, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है।दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक श्री यू. आर. साहू से कहा था कि उनके काफिले की वजह से यातायात रोक दिए जाने से आम लोगों को परेशानी होती है और उनका वक्त भी जाया होता है। पुलिस महानिदेशक श्री यू. आर. साहू ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जयपुर पुलिस आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवा कर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

(Visited 17 times, 1 visits today)