यथा नाम तथा गुण’ के प्रतीक हैं अटल : गोपाल शर्मा*

Listen to this article

*’यथा नाम तथा गुण’ के प्रतीक हैं अटल : गोपाल शर्मा*
-*पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सिविल लाइंस में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम*

जयपुर (16 अगस्त, 2025)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के शांति नगर स्थित ‘सदैव अटल स्मारक’ पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और कार्यशैली का स्मरण किया। मुख्य वक्ता के रूप में जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि वाजपेयी भारतीय राजनीति में शुचिता, स्पष्टवादिता और राष्ट्रीयता के प्रतीक रहे हैं। वे अपने नाम की तरह सदैव अटल रहे। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने हमेशा संवाद का रास्ता खुला रखा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। यह उनका जयंती वर्ष है और उनके विचारों, आदर्शों तथा राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।

श्रद्धांजलि सभा में देश के विकास, आधारभूत संरचना और सुशासन की नींव रखने में वाजपेयी योगदान को रेखांकित किया गया। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस क्षेत्र में जयपुर का अटल स्मारक स्थापित करवाने के लिए विधायक शर्मा का अभिनंदन किया।

सभा में भाजपा परिवार के साथ आम नागरिकों ने भी ‘नाम अटल-लक्ष्य अटल-संकल्प अटल’ के नारे को दोहराया और उनके विचारों से प्रेरणा ग्रहण कर समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मातृशक्ति की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान की।

इस अवसर पर शांति नगर मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष इंदु परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह राठौड़, दीपेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अखिलेश दुबे, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

(Visited 9 times, 1 visits today)