भाजपा जातिवादी राजनीति नहीं करती, सेवक के सेवा भाव के आधार पर करती है टिकट बंटवाराः- मदन राठौड़ भाजपा ने किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं को नहीं किया बंद, कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली नीति पर अवश्य उठाया कदमः- मदन राठौड़ भाजपा परिवार एकजुट और संगठित होकर लडे़गा चुनाव, सभी सातों सीटों पर खिलेगा कमलः- मदन राठौड़
जयपुर, 26 अक्टूबर 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष के जातिवादी आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा जातिवादी राजनीति नहीं करती है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में सेवक के सेवा भाव को केंद्रीत कर टिकटों का बंटवारा किया जाता है। ऐसे में भाजपा पर जातिवाद का आरोप निराधर और बेबुनियाद है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीति पार्टी है, और हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही परिवार भारतीय जनता पार्टी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया है, बल्कि जनता से जुड़ी योजनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। भारतीय जनता पार्टी योजनाओं को बंद करने की सोच नहीं रखती है लेकिन पिछली सरकार की तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली नीति पर तो विचार करना जरूरी था।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा उपचुनावों को लेकर गंभीर है, हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे है। चुनाव के दौरान टिकट मांगने का सबको अधिकार है। जब टिकट नहीं मिलता है तो उम्मीदवार को निराशा अवश्य होती है लेकिन भाजपा में टिकट का उम्मीदवार भी कमल के लिए एकजुट होकर काम करता है। खींवसर में कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को समर्थन दिया है। कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबा में झांक कर देखना चाहिए। डोटासरा को कांग्रेस पार्टी को संभालना चाहिए, डोटासरा बिना फुटबॉल के हवा में मार रहे है। भाजपा पूर्ण रूप से संगठित और एकजुट है। सभी सातों सीटों पर भाजपा की भारी मतों के साथ विजय होगी।
सातों सीटों पर खिलेगा कमल।
(Visited 9 times, 1 visits today)