हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार पर लगाई मोहरः- भजनलाल शर्मा देशभर में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमतः- भजनलाल शर्मा केंद्र में चौथी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा की सरकारः- भजनलाल शर्मा हरियाणा की जनता ने विकसित हरियाणा के लिए भाजपा सरकार की लगाई हैट्रिकः- मदन राठौड़ 7 विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की होगी जीत, सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यों पर जनता लगाएगी मोहरः- मदन राठौड़ जयपुर, 08 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणाम के रूझान आने के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आतिशबाजी की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर मोहर लगाई है। हरियाणा की जनता ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यों और भाजपा जो कहती है, वो करती है की बात पर मोहर लगाई है। हरियाणा चुनावों के परिणामों को देखते हुए मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देशभर में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी और केंद्र में चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। हरियाणा विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार के दौरान मैंने वहां के कार्यकर्ताओ का उत्साह देखा और हरियाणा प्रदेश की जनता के उत्साह को देखते हुए भाजपा सरकार की हैट्रिक लगेगी यह साफ नजर आ रहा था। हरियाणा की जनता प्रदेश को आगे ले जाने के साथ विकसित हरियाणा बनाना चाहती है। इसलिए भाजपा को तीसरी बार बहुमत प्रदान किया।
जनता ने तीसरी बार भाजपा पर लगाई मोहर।
(Visited 12 times, 1 visits today)