जयपुर सांगानेर व्यापार महासंघ के पदाधिकारीयों ने करी मुख्यमंत्री से मुलाकात।

Listen to this article

सांगानेर का जल्द होगा विकास राजस्थान मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया स्वागत मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी ने बताया व्यापार महासंघ सांगानेर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। व्यापार महासंघ के पदाधिकारीगणों ने मुख्यमंत्री को राजस्थानी साफा पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मान किया पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं दी और सांगानेर का समुचित विकास करने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को जल्द ही विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार महासंघ सांगानेर के अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूज्य सिन्धी पंचायत सांगानेर के अध्यक्ष उत्तमचंद चंद बच्चानी, उपाध्यक्ष रामजीलाल शर्मा,संगठन मंत्री मनोज कुमार टेलानी मन्नू पान वाले सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

(Visited 230 times, 1 visits today)