जिला कलेक्ट्रेट जयपुर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण संपन्न विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी हुए शामिल जयपुर (16 जनवरी, 2025)।* राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अधीन जिला अध्यक्ष कलेक्ट्रेट जयपुर एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। राकेश शर्मा पाराशर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जयपुर जिला कलेक्ट्रेट से संबद्ध के 56 कार्यालयों के 700 कर्मचारियों ने उन्हें समर्थन दिया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विशिष्ट अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर अभिनंदन किया और अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने* शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के कल्याण और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार को यश भी दिलाता है तो नीचे भी ले जाता है। सरकार अच्छा काम करती है तो उसका यश भी कर्मचारी के यश में ही जुड़ता है। देवनानी ने कर्मचारियों से काम को प्रभावित किए बिना अपनी मांगों को उचित मंच पर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों को मंत्र दिया, “देशहित में समय पर पूरा करेंगे काम, लेकिन अपने काम का लेंगे पूरा दाम”। उन्होंने कहा कि सफलता की दो चाबियां होती हैं। एक चाबी कर्म से चलती है और दूसरी चाबी भाग्य से चलती है। और इनमें से सिर्फ कर्म ही मनुष्य के हाथ में है। देवनानी ने अपील की, लोक जनता है और हम तंत्र हैं। जब हम सभी मिलकर बेहतर काम करेंगे तो सभी को लाभ होगा। हमारी जवाबदेही भी जनता के प्रति है। अपनी टेबल पर हमें काम की पेंडेंसी नहीं रखनी है, यही हमारा संकल्प होना चाहिए।विशिष्ट अतिथि विधायक गोपाल शर्मा* ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा को शुभकामना दी और कहा कि ऊर्जावान अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कर्मचारी अधिक सक्रियता और संवेदशीलता के साथ काम करेंगे। सरकार उन कर्मचारियों की बदौलत चल रही है जिनके नाम के आगे कर्म आता है और पीछे आचार संहिता जुड़ी होती है। उन नियमों के अधीन ही वे काम करते हैं। विधायक शर्मा ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर को विधानसभा और सचिवालय के निकट अत्याधुनिक भवन में स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर दिया। जहां आम लोगों के साथ दिव्यांगजन भी सुगमता से पहुंच सकें और अच्छे वातावरण में अपनी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा सकें।
वहीं, *जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह* ने कहा कि सत्ता और सियासत को पूजाने की सार्थकता कोई रखता है तो वह कर्मचारी ही है। उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य के शरीर में हमारा जन्म हुआ है तो जन्मदाता हमसे अपेक्षा करता है कि इस सभ्यता को अनुकूलता प्रदान करने के लिए हम परिश्रम करें। इसमें कर्म की प्रधानता की व्यवस्था की गई है। ईश्वरीय सृष्टि में जिस कर्म की प्रधानता की बात कही है। आज उसी कर्म की प्रधानता को संपादित करने वाले मानवीय समूह को हम कर्मचारी कहते हैं। शपथ ग्रहण समारोह की *अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी* ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से मिले प्रोत्साहन से कर्मचारी वर्ग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों और कार्मिक साथियों से कहा कि हमारी कार्यशैली ऐसी रहे जिससे जो भी शिकायत या समस्या लेकर आएं, हम उनकी पूरी बात सम्मानपूर्वक, सहजता के साथ सुनें, इसी भावना के साथ काम करना चाहिए।
मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह
(Visited 12 times, 1 visits today)