सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों का विकास कार्य का शुभारंभ

Listen to this article
  1. सिविल लाइंस क्षेत्र के चार वार्डों में 1.25 करोड़ के विकास कार्य शुरू विधायक गोपाल शर्मा ने वार्ड 32, 36, 40 और 51 में किए शिलान्यास जयपुर (4 मई,2025)। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के चार वार्डों में 1.25 करोड़ रुपए से अधिक के सड़क निर्माण, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग टाइल्स जैसे विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। शर्मा ने गुजरात में शुरू हो रही राजस्थान के भाजपा विधायकों एवं सांसदों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए रवाना होने से पूर्व क्षेत्र को ये सौगात दी है।
    विधायक शर्मा ने कहा कि मानसून के आगमन से पूर्व हमारा फोकस सिविल लाइंस की सड़कों को जलभराव मुक्त बनाना है। जब हमारे वार्ड सुंदर एवं स्वच्छ दिखेंगे तभी तो सिविल लाइंस को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनाने का हमारा लक्ष्य पूरा होगा। इसमें सभी की भूमिका है और सभी को अपना यथासंभव योगदान देना है।
    शर्मा ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है। सड़क की जर्जर अवस्था के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीसी रोड निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि जलभराव के समाधान और धूल की समस्या से भी राहत मिलेगी।
    यहां होंगे ये कार्य वार्ड 32 के प्रताप नगर में वंदना हॉस्पिटल के पास 25 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क के निर्माण कार्य, वार्ड 36 स्थित सुंदर पथ पर विभिन्न कॉलोनियों में 25 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू हुआ। वार्ड 51 में विकास कार्यों की दिशा में ₹50 लाख की लागत से दो महत्वपूर्ण कार्यो का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इसमें ₹25 लाख की लागत से विश्व नगर में सीसी सड़क का निर्माण और गोवर्धन कॉलोनी में ₹25 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग फुटपाथ टाइल्स का कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। वहीं, हरिपुरा क्षेत्र में वार्ड 40 की धानका बस्ती में ₹25 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। इससे बस्तीवासियों बारिश के दिनों में कीचड़ तथा पानी भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। ये रहे उपस्थित भाजपा बनीपार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, पार्षद 32 प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल, वार्ड 36 पार्षद मंजू शर्मा, वार्ड 38 पार्षद हेमेंद्र शर्मा, वार्ड 51 के पार्षद राहुल शर्मा, सिविल लाइंस मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु परमार, भाजपा नेता आलोक पारीक, पार्षद प्रत्याशी निर्मला देवी, पूर्व पार्षद हेमंत पबड़ी सहित अन्य सम्मानित क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
(Visited 13 times, 1 visits today)