डबल इंजन सरकार में ओबीसी का बड़ा योगदान भाजपा बनीपार्क मंडल का ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे अतिथि जयपुर। भारतीय जनता पार्टी बनी पार्क मंडल की ओर से रविवार को जनोपयोगी भवन शास्त्री नगर में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पशुपालन डेयरी एवं देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर भाजपा जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने की।मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ओबीसी मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए देशहित में उनके योगदान की सराहना की। शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने और नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देने में ओबीसी समाज का बड़ा योगदान रहा है और उनका सहयोग आगे भी मिलता रहेगा इसे सुनिश्चित करने के लिए ही यह सम्मेलन आयोजित हुआ है। शर्मा ने कहा कि विधानसभा में मारवाड़ का नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत यहां मौजूद हैं, जो कि ओबीसी मोर्चा राजस्थान की बुलंद आवाज है। इसके साथ ही विधायक शर्मा ने सिविल लाइंस क्षेत्र में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि हसनपुरा को हरिपुरा बनाने का रास्ता साफ होने लगा है। कच्ची बस्तियों में पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ओबीसी मोर्चा सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा की मोर्चा दृष्टिकोण से पार्टी सबसे मजबूत इकाई है। इस विधानसभा चुनाव समेत पिछले लोकसभा चुनाव में भी ओबीसी मोर्चा ने भाजपा की जीत में बड़ी अहम भूमिका निभाई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी ओबीसी मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ की जान से जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ओबीसी वर्ग के उत्थान को लेकर लगातार प्रयास कर रही है।इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए स्थानीय और ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से इन्हें घर- घर तक पहुंचाने का संकल्प कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, जयपुर के पूर्व महापौर निर्मल नाहटा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, जयपुर शहर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत, बनी पार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक कैलाश जांगिड़, बनी पार्क मंडल महामंत्री आलोक जैन, महिला मंडल अध्यक्ष कविता शर्मा, पार्षद सुभाष व्यास, पार्षद प्रत्याशी मनोज रावत, श्याम सुंदर अग्रवाल, आंचल अवाना आदि समेत ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बनी पार्क मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, विभाग शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, सभी मंडल और वार्ड कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व विधायक शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनता से सुझाव लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस बनी पार्क मंडल में सुझाव पेटी और वीडियो एलईडी वेन को विधायक को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने रविवार को जनोपयोगी भवन शास्त्री नगर से झंडी दिखा कर रवाना किया।
भाजपा बनी पार्क मंडल का ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन।
(Visited 11 times, 1 visits today)