भाजपा ने चलाया संघन स्वच्छता अभियान।

Listen to this article

सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान, महापुरूषों की प्रतिमाओं की सफाई कर किया माल्यार्पण उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा और विधायकों सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान जयपुर, 02 जनवरी 2024। सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, जयपुर द्वारा चलाएं जा रहे तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान में उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा से शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने खातीपुरा मण्डल के संघ शक्ति कार्यालय, भवानी निकेतन मण्डल के इंद्रा कुष्ठ आश्रम, मुरलीपुरा मण्डल के अंबेडकर पार्क, विद्याधर नगर, नांगल मण्डल, श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत की समाधि स्थल, विद्याधर नगर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान के लिए जन-जन को जागरूक किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन और महावीर सिंह सरवड़ी व लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास से मुलाकात की। इंद्रा कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी और अंबेडकर सर्किल मुरलीपुरा में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिभा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही विद्याधर नगर स्टेडियम में पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अभियान के समन्वयक सोमकांत शर्मा, नरेश बंसल, वार्ड 42 पार्षद विरेंद्र सिंह शेखावत सहित स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति की साफ सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया। इस दौरान रवि नैय्यर, पार्षद सुनील दत्ता, सुरेश नावरिया सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूर रहे। हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने हीदा की मोरी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर साफ सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया। वहीं मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ ने मालवीय नगर स्थित गांधी सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की और मार्ल्यापण किया। सुशासन दिवस के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, जयपुर द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छ जयपुर, स्वच्छ प्रदेश अभियान के तहत आज महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा की सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, उप महापौर पुनीत कर्नावट, पूर्व महापौर निर्मल नहाटा, सुनील कुमावत एवं विमल कटियार ने सफाई की। मेयर सौम्या गुर्जर ने नगर निगम मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, स्टैच्यू सर्किल स्थित सवाई जयसिंह की प्रतिमा की सफाई की तथा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। आज करणी विहार मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुरुवंशी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं पौधारोपण किया।
सघन स्वच्छता अभियान के तहत आदर्श नगर भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने जवाहर नगर मंडल सेठी कॉलोनी पार्क में अर्जुन लाल शेट्टी की प्रतिमा को साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद आर्दश नगर में आनंदपुरी पार्क स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा, गोविंद मार्ग पेट्रोल पंप के सामने भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरू की प्रतिमाओं पर साफ सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया गया। सुशासन दिवस के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, जयपुर द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छ जयपुर, स्वच्छ प्रदेश, सघन स्वच्छता अभियान के तहत आज वार्ड नंबर 127 में महापुरुष शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा की पार्षद जयश्री गर्ग, धर्मदास मोटवानी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफाई की।

(Visited 36 times, 1 visits today)