भाजपा की वृहद कार्यसमिति कल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम हांेगे शामिलः- सीपी जोशी मंडल स्तर से लेकर पंचायत राज, निकाय , सांसद, विधायक, मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों सहित करीब 08 हजार जनप्रतिनिधि होंगे शामिलः- सीपी जोशी भजनलाल सरकार का पूर्णकालिक बजट 2024-25 विकसित राजस्थान, सशक्त राजस्थान, अग्रणी राजस्थान और समग्र राजस्थान की परिकल्पनाः-सीपी जोशी जयपुर, 12 जुलाई 2024। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल सुबह 09 बजे से जयपुर के सीतापुरा स्थिति जेईसीसी सभागार में ऐतिहासिक वृहद कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यसमिति ऐसे अवसर पर हो रही है जब देश में तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी ने शपथ ली है, और प्रदेश में भाजपा की सशक्त भजनलाल सरकार है। कार्यसमिति में पंचायत राज के जनप्रतिनिधि, निकाय जनप्रतिनिधि, सासंद, विधायक, मंत्री मुख्यमंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों सहित आठ हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं केंद्र की ओर से एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति की तैयारियों के लिए बनाई गई व्यवस्था टोलियां प्रत्येक काम को बारीकी से कर रही हैं। दो सत्रों में होेने वाली वृहद कार्यसमिति के दौरान प्रदेश से केंद्र सरकार में बनाए गए चार मंत्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। वहीं भाजपा की आगामी कार्ययोजना का रूटमैप बनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की भजनलाल सरकार की ओर से पेश किये गये पूर्णकालिक बजट 2024-2025 में विकसित राजस्थान, सशक्त राजस्थान, अग्रणी राजस्थान और समग्र राजस्थान की परिकल्पना को साकार किया है। बजट में प्रदेश के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर उस पर काम शुरू कर दिया गया है। बजट में सिंचाई से लेकर पेयजल समस्या के समाधान के लिए 15 हजार करोड की लागत से 25 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई है। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए 20370 करोड की 06 वृहद स्तरीय पेयजल योजनाएं लाई जाएंगी विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढाने के साथ आदर्श सौर ग्राम योजना के तहत दो लाख आठ हजार घरों को बिजली कनेक्शन दिये जाएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में 06 हजार करोड की लागत से 53 हजार किलोमीटर सडकों का जाल बिछाया जाएगा। इसके अलावा 09 हजार करोड की लागत से राज्य राजमार्ग, आरओबी और आरयूबी के निर्माण होंगे। 2750 किलोमीटर के 09 ग्रीनफील्ड हाईवे बनेंगे वहीं शहरी विकास के लिए 500 करोड की श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान, कचरा प्रबंधन और सीवरेज आदि पर विशेष फोकस किया जाएगा। बस सेवाओं, मेट्रो सेवाओं का विस्तार, औद्योगिक विकास के लिए इंडस्ट्री पॉलिसी, टेक्सटाइल्स पॉलिसी और एमएसएमई पॉलिसी जैसे नये कदमों के साथ प्रदेश को औद्योगिक गति मिलेगी। राजस्थान की जीडीपी में 5.6 प्रतिशत योगदान देने वाले पर्यटन उद्योग को बढावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड और पर्यटन विस्तार किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने युवाओं के लिए नई युवा नीति के तहत एक साल में एक लाख सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और पूरे कार्यकाल में चार लाख सरकारी भर्ती देने की घोषणा कर युवाओं को सौगात दी है। रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक घोषणा की है। युवाओं के लिए स्किल डवलपमेंट, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, नमो ड्रोन दीदी के तहत 1000 बहनों को लाभ, आंगनबाडी केंद्रो पर दूध की व्यवस्था और बरसाती पानी के संरक्षण के लिए तीस हजार करोड की परियोजना जैसे ऐतिहासिक घोषणाएं हुई हैं। किसान यंत्रों की खरीद के साथ ही ईआरसीपी के तहत 6600 करोड की स्वीकृति दी जा चुकी है। यमुना जल समझौते के तहत 577 एमसीएम पानी हरियाणा से मिल सके इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है। भाजपा
भाजपा कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री।
(Visited 9 times, 1 visits today)