विद्याधर नगर में भाजपा में टूट, कांग्रेस हो रहीं मजबूत लोगों ने कहा, हर घर सीता, हर घर राम, अबकी बार सीताराम जयपुर। विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ दस दिन बचे है। चुनावों को लेकर काउंटडाउन मीटर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर हॉट सीट है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल और भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी आमने—सामने है। विद्याधर नगर में चुनाव रोचक हो गया है। क्योंकि भाजपा में बिखराव होता नजर आ रहा है। विद्याधर नगर में आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा के बड़े नेताओं ने 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। आधा दर्जन से अधिक पार्षद प्रत्याशियों ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। अब भी कई लोग कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल के संपर्क में है। जो भाजपा से कांग्रेस में आ सकते है।
कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान जिप्सी लेकर अग्रवाल लोगों के बीच पहुंचे। जहां लोगों से मिले और उनसे बातचीत की। लोगों ने फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने अग्रवाल को केलों से तोला। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। लोगों अग्रवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने हर घर सीता, हर घर राम, अबकी बार सीताराम जैसे नारे लगाएं।
सीताराम अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा को विद्याधर नगर से हार का डर सता रहा है। साइबर अपराधियों की ओर से मेरे फेसबुक पेज के साथ छेड़छाड़ की गई। उसे हेक कर लिया गया। उसमें एडिट कर गलत जानकारी अपडेट की गई। ताकी लोगों को भ्रमित किया जा सके। लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रहीं है।अग्रवाल ने कहा कि उनके पास विद्याधर नगर के बड़े बुजुर्गों का आशिर्वाद है। माता—बहनों की दुआएं है और सभी युवा साथियों की ताकत उनके साथ है। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं चाहिए। यह ताकत ही उनकी जीत का आधार है।दिन भर रहे चुनावी दौरे में, रात तक रहे मंदिरों में कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल मंगलवार को दिनभर चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने खिरणी फाटक, भौमिया नगर, बेनाड़ रोड़, संजय नगर, सनमून बालाजी टावर, शंकर विहार सहित कई वार्डों में जनसपंर्क किया। रात तक सीताराम अग्रवाल कई मंदिरों में पहुंचे। जहां उन्होंने अन्नकूट प्रसादी महोत्सव में भाग लिया।
मेेरे फेसबुक पेज के साथ छेड़छाड़, भाजपा डरी हुई है: सीताराम अग्रवाल
(Visited 11 times, 1 visits today)